अजमेर/गगवाना. जयपुर रोड स्थित चांदियावास बालाजी के पास एक रिसोर्ट के सामने शनिवार सुबह गुजरात से जयपुर की ओर जा रहा दूध से भरा टैंकर पलट गया। दुर्घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना में हजारों लीटर दूध सड़क पर फैल गया।