अजमेर

सीएम ड्यूटी में बरती लापरवाही पर रसद विभाग के २ निरीक्षक निलंबित

डीएसओ सहित अन्य को चार्जशीट के आदेश
2 min read
Nov 22, 2019
सीएम ड्यूटी में बरती लापरवाही पर रसद विभाग के २ निरीक्षक निलंबित
ajmer,ajmer,ajmer

भूपेन्द्र सिंह . अजमेर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ashok gahlot के अजमेर प्रवास के दौरान CM duty ड्यूटी में लापरवाही negligence बरतना जिला रसद अधिकारी व दो प्रवर्तन निरीक्षकों को भारी पड़ गया है। जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने गुरुवार को विभाग की प्रवर्तन inspectors निरीक्षक हिमानी पीपलीवाल तथा शीला बेनीवाल को निलंबित suspendedकर दिया हैं। दोनों का मुख्यालय जयपुर किया गया है।

इस मामले में कलक्टर ने जिला रसद अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। गुरुवार को दिए अपने जवाब में जिला रसद अधिकारी अंकित पचार ने कहा कि सीएम विजिट के लिए प्रर्वतन निरीक्षक हिमानी पीपलीवाल तथा शीला बेनीवाल तथा भागचंद गुर्जर की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन भागचंद के अलावा अन्य दोनों प्रवर्तन निरीक्षक अनुपस्थित थीं। रसद अधिकारी की रिपोर्ट पर जिला कलक्टर ने हिमानी व शीला को निलंबित कर चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी व भागचंद को भी चार्जशीट जारी की जाएगी। गौरतलब है कि १८ नवम्बर को मुख्यमंत्री का आजाद पार्क में जनसभा तथा लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम था। इसके लिए जिला रसद को दायित्व सौंपा गया था लेकिन इस मामले में लापरवाही बरती गई।

इनका कहना है
ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। डीएसओ की रिपोर्ट के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।

-विश्वमोहन शर्मा, जिला कलक्टर अजमेर

निकाय प्रमुख पद के आवेदनों की जांच आज

जिले के ब्यावर, नसीराबाद एवं पुष्कर नगर निकाय प्रमुख पद के लिए प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा शुक्रवार को को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा की जाएगी। निकाय प्रमुख पद के लिए चुनाव 26 नवम्बर को होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि निकाय प्रमुख के पद के लिए नामांकन पत्र गुरुवार को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त किया गया। इन नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 नवम्बर को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अन्तिम तिथि 23 नवम्बर है। इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 26 नवम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतगणना 26 नवम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।

उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन की तिथि 27 नवम्बर है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे, अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 2 बजे तक और मतदान दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।

Published on:
22 Nov 2019 06:03 am