
ajmer discom
अजमेर.अजमेर डिस्कॉम ajmer discom ने 50 हजार रूपए 50 thousand से अधिक बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं consumers से वसूली Recovery तेज करने के निर्देश दिए हैं। डिस्कॉम क्षेत्र के 7411 नियमित उपभोक्ताओं पर 98.82 करोड़ रूपए से अधिक बिल राशि बकाया है। सभी अधिकारियों को वसूली तेज करने को कहा गया है। लापरवाही बरतनें वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि वृत्तवार कुल 7411 ऐसे नियमित उपभोक्ता है जिन पर 50 हजार रूपए से अधिक बकाया चल रहा है। अजमेर शहर वृत्त के 72 उपभोक्ताओं पर 74 लाख 36 हजार, अजमेर जिला वृत्त के 145 उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 55 लाख 47 हजार, बांसवाड़ा के 177 उपभोक्ताओं पर 2 करोड़ 49 लाख 24 हजार,भीलवाड़ा के 359 उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ 77 लाख 33 हजार, चित्तौडग़ढ़ के 1269 उपभोक्ताओं पर 17 करोड़ 9 लाख 79 हजार, डूंगरपुर वृत्त के 12 उपभोक्ताओं पर 7 लाख 38 हजार, झुंझुनूं के 738 उपभोक्ताओं पर 9 करोड़ 15 लाख 95 हजार, नागौर के 3452 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ 30 लाख 49 हजार, प्रतापगढ़ के 60 उपभोक्ताओं पर 42 लाख 45 हजार, राजसमंद के 69 उपभोक्ताओं पर 84 लाख 82 हजार, सीकर के 663 उपभोक्ताओं पर 7 करोड़ 81 लाख 86 हजार तथा उदयपुर के 395 उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ 13 लाख 42 हजार रूपए बकाया है।
ढिलाई बरतने पर होगी कार्रवाई
प्रबंध निदेशक भाटी ने वरिष्ठ लेखाधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 50 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से 5 दिसम्बर तक हरसंभव वसूली की जाए। नागौर में बकाया राजस्व वाले उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण वसूली 15 दिसम्बर तक सुनिश्चित करें। प्रबन्ध निदेशक के अनुसार कार्य में लापरवाही बरती जाने पर दोषी अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही संबंधित वरिष्ठ लेखाधिकारी व सहायक लेखाधिकारी ;राजस्व पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
21 Nov 2019 05:55 pm
