अजमेर

Lok sabha election 2019: लागू हुई चुनाव आचार संहिता, अब ना कोई उद्घाटन ना होंगी घोषणाएं

www/patrika.com/raajsthan-news
less than 1 minute read
Mar 14, 2019
Feature image

अजमेर.

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रेल को तथा द्वितीय चरण में 12 लोकसभा सीटों के लिए 6 मई को मतदान होगा। चुनाव घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंगि के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर टीम भावना से कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर राजनैतिक दलों के होर्डिग्स एवं बैनर हटा दिए जाए।

कर सकेंगे ज्वॉइन

स्थानान्तरण पर जिन लोगों ने नवीन पद स्थापन पर अभी तक जोईनिंग की है वे अब जोईनिंग नही कर सकेंगें । आचार संहिता लगने के साथ ही अब सांसद,विधायक मद से कोई स्वीकृति जारी नही होगी और न ही कोई उद्घाटन या शिलान्यास होगा। किसी प्रकार के विकास कार्य के विज्ञापन भी जारी नही होंगे। उन्होंने मोबाईल फ्लाईग स्कवायड को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।

11 पहचान पत्र मान्य

उन्होंने बताया कि मतदाता को इस बार ईपिक कार्ड के साथ 11 अन्य पहचान पत्रों को भी मान्यता दी गई है। मतदाता को मतदाता पर्ची के साथ इनमें से कोई एक पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। उन्होंने सी विजिल को अधिक से अधिक प्रचारित करने, स्वीप गतिविधियां तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों से अब नाम नहीं हटाए जा सकेंगे।

इस मौके पर अजमेर में पुलिस महानिरीक्षक संजीव नार्जरी,जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा,जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप,उप जिला निर्वाचन अधिकारी ,आनन्दी लाल वैष्णव, जिला परिषद सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Published on:
14 Mar 2019 09:14 am