अजमेर

Lok Sabha Election 2019 Date in Ajmer: सात प्रत्याशी डटे हैं चुनाव मैदान में, कुछ यूं होगा इनके बीच मुकाबला

अजमेर में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रेल को मतदान होगा।

2 min read
Apr 12, 2019
Lok sabha election 2019 date in ajmer

अजमेर. लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का दौर चला। तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अब चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी रह गए हैं। अजमेर में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रेल को मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के बाद एक नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके तहत तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार रह गए हैं। इन्हें जल्द सिंबल आवंटित किए जाएंगे।

महिलाएं संभालेंगे केंद्रों पर व्यवस्था
आम चुनाव के तहत अजमेर जिले के आठो विधानसभा क्षेत्रों में 10 मतदान केन्द्र महिलाएं संभालेंगी। इन केन्द्रों पर मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के लिए पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कार्मिक महिलाएं होंगी। साथ ही आठ मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अजमेर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों को चिह्नित किया गया है। इन्हें मॉडल मतदान केन्द्र एवं महिला मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है।

महिला मतदान केन्द्र
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मदनगंज के अग्रसेन भवन के उत्तरी केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। पुष्कर में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुष्कर के हॉल को महिला मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी तरह अजमेर उत्तर में सेंट स्टीफन उमावि कमरा नम्बर 10 माकड़वाली रोड पंचशील अजमेर तथा राजकीय जवाहर सीनियर सैकंडरी स्कूल कमरा नम्बर 8 मतदान केन्द्र भी महिला मतदान केन्द्र रहेगा। अजमेर दक्षिण में राजकीय बालिका उमावि राजाकोठी कमरा नम्बर 2 गुलाब बाड़ी स्कूल व रघुकुल आईटीआई बालूपुरा रोड साइकलॉजी लैब मतदान केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नसीराबाद में राबाउउमावि कोटा रोड, कमरा नम्बर 7 नसीराबाद को महिला मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है। ब्यावर में श्री अलक पन्नालाल दिगम्बर जैन माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल गेट, कमरा नम्बर 5 के ब्यावर को महिला मतदान केन्द्र चिह्नित किया गया है। मसूदा में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नम्बर 2 बरल द्वितीय मतदान केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि केकड़ी में राजकीय बालिका उमावि केकड़ी कमरा नम्बर 01 को महिला मतदान केन्द्र के रूप में चिह्नित किया गया है।

Published on:
12 Apr 2019 06:38 pm
Also Read
View All