अजमेर में कुछ यूं होगी सावन की शुरुआत, प्राचीन मंदिरों में दिखेगा ये नजारा

सावन माह में होंगे रुद्राभिषेक और पूजन का दौर। कावडि़ए पुष्कर और अन्य स्थानों से जल लेकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2017, 12:08 PM IST
lord shiva worship start from monday
lord shiva worship start from monday

सावन माह की शुरूआत के साथ शिवालय में सोमवार से बोल बम के जयकारे लगेंगे। पूरे माह मंत्रोच्चार से रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, पूजन का दौर चलेगा। कावडि़ए पुष्कर और अन्य स्थानों से जल लेकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

सावन माह की शुुरुआत सेामवार से होगी। शहर के झरनेश्वर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, मदार गेट, रामगंज, केसरगंज, बिहारी गंज, नया बाजार, आंतेड़, आगरा गेट, वैशाली नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर और अन्य शिवालयों में सहस्रधारा और पूजन का दौर शुरू हो जाएगा।

शिवालयों में बिल्व पत्र, पुष्प, हल्दी-चंदन, दूब, दूध और अन्य सामग्री से पूजा-अर्चना होगी। मंत्रोच्चार और रुद्रिपाठ के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक होंगे। इसके अलावा महिलाएं, पुरुष व्रत-उपवास रखेंगे। सावन माह में रक्षाबंधन तक कावड़ यात्रा निकलेगी। कावडि़ए गाजे-बाजे के साथ पुष्कर सरोवर और अन्य जलाशयों से जल लाकर शिवालयों में अभिषेक करेंगे।

पहला वन सोमवार आज

परम्परानुसार सावन का पहला वन सोमवार 9 जुलाई को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रत रखने वाली महिलाएं-बालिकाएं सुभाष उद्यान अथवा अन्य स्थानों पर जाकर भोजन करेंगी। सावन माह में 17, 24, 31 जुलाई और 7 अगस्त को वन सोमवार आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नागपुर में हार के बाद BJP की किरकिरी, फडणवीस ने डिलीट किया कांग्रेस पर किया ट्वीट, विपक्ष ने ली चुटकी

‘भगवान में विश्वास है, लेकिन धार्मिक नहीं हूं’, भगवान के अस्तित्व पर कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की राय अलग, एक बोलीं- सिर्फ आस्था है

PM Modi on Democracy: ‘लोकतंत्र की चोरी’ पर PM मोदी क्यों हैं खामोश? गौरव गोगोई ने BJP को घेरा, कांग्रेस की रैली रोकने का आरोप

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

भरतपुर: करवा चौथ से पहले दुनिया छोड़ गई आरती, 4 साल पहले हुई थी शादी, मां की मौत से सदमे में 2 साल का बेटा