
तबादलों की बयार में राजस्व मंडल ने तहसीलदार सहित करीब 1000 कार्मिकों को इधर-उधर किया है। इसमें 583 भू-अभिलेख निरीक्षक शामिल हैं। राजस्व मंडल निबंधक ने गुरुवार शाम सूची जारी कर दी। सूची में कार्मिक विभाग ने प्रदेश के आरएएस अफसरों को भी बदला है। अजमेर से भी कुछ प्रमुख पदों पर आरएएस अफसर लगाए हैं, वहीं कुछ को बाहर भेजा गया है।राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद की ओर से जारी सूची में 212 तहसीलदारों का तबादला पदस्थापन किया है। इसी प्रकार 152 नायब तहसीलदार व 583 भू-अभिलेख निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसी प्रकार 30 कनिष्ठ सहायकों के भी तबादले किए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं। रफीक खान को भीलवाड़ा से अजमेर सैकंड तहसीलदार लगाया।
प्रशासनिक अधिकारी भी बदलेअजमेर के जिला रसद अधिकारी राधेश्याम डेलू को पंजीयन व मुद्रांक विभाग के अतिरिक्त महानिरीक्षक, अशोक मीणा को हनुमानगढ़ से अजमेर जिला रसद अधिकारी नियुक्त किया। इसी प्रकार जयपुर में तैनात बलदेवराम धोजक को अजमेर विकास प्राधिकरण में सचिव लगाया है। अजमेर एडीए से उपायुक्त महावीर सिंह उपायुक्त उत्तर को एडीएम चित्तौडगढ़ लगाया। परसाराम को जैसलमेर से ब्यावर एडीएम लगाया है। देवीलाल को अरांई से नसीराबाद उपखंड अधिकारी लगाया। इसी प्रकार रामकुमार टाडा को डूंगला चित्तौड़गढ़ से उपखंड अधिकारी पीसांगन लगाया। दयानंद रुमल को सूरजगढ़ से केकड़ी एसडीओ लगाया है। कुलदीप सिंह शेखावत को हिंडोली से मसूदा व सविता शर्मा को नसीराबाद से अरांई एसडीएम लगाया है।