9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर में युवती के साथ क्रूरता : गर्म लोहे से शरीर को जगह-जगह दागा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर जिले से युवती के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक युवती को 'डायन' बताकर उसके शरीर को गर्म लोहे से कई जगह जला दिया। इसके बाद मां को फोन कर कहा- 'ले जाओ अब खेल खत्म हो गया।'
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kamal Mishra

Jul 09, 2026

ajmer Crime

Ajmer Crime: गिरफ्तार आरोपी (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर अंधविश्वास के नाम पर अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। युवती को घर से बहाने से मंदिर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और गर्म लोहे से सिर, हाथ व पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर दाग दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नामजद अन्य महिला आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई को वह खेत में घास लेने गई हुई थीं। घर पर उनकी बेटी और कुछ अन्य बच्चियां अकेली थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग घर पहुंचे और युवती को किसी बहाने से मंदिर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई, गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की सरिया गर्म कर युवती के शरीर पर कई जगह दाग दिया।

ढाई घंटे तक तड़पती रही युवती

परिजनों का आरोप है कि युवती को करीब ढाई घंटे तक प्रताड़ित किया गया। उसके सिर, हाथ और पैरों पर गर्म लोहे से कई निशान बनाए गए। जब युवती की हालत गंभीर हो गई तो उसकी मां को फोन कर आरोपियों ने कहा- 'ले जाओ खेल खत्म हो गया।' मौके पर पहुंचने पर युवती अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए मांगलियावास थाना प्रभारी हरीश चौधरी के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। एएसआई हुकुम सिंह, बाबूलाल और अन्य पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए मायापुर निवासी दिलीप उर्फ महेंद्र (29) और सूरज उर्फ सुखपाल (21) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

यह वीडियो भी देखें :

5 महिलाओं की तलाश जारी

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसका उपचार शुरू करा दिया है। मामले में नामजद अन्य पांच महिला आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में मामला अंधविश्वास से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।