अजमेर

Makar sankranti: लोग मना रहे मकर संक्रांति, दिनभर चलेगा दान-पुण्य का दौर

बाजारों में खरीददारी का दौर जारी है। लोगों ने तिल के लड्डू, गुड़ और शक्कर की गजक, रेवड़ी और अन्य सामग्री खरीदी।

less than 1 minute read
Jan 14, 2022
makar sankranti pujan in ajmer
makar sankranti pujan in ajmer

अजमेर. पारम्परिक मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। शहर में दिनभर दान-पुण्य का दौर चलेगा। लोग घरों, मंदिरों में पूजा-अर्चना में जुट गए है। कई लोग 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाएंगे।

मकर संक्रांति पर लोग घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की खास महत्ता है। इसको लेकर तैयारियां जारी हैं। कई लोगों ने तड़के मंदिरों में जाकर भगवान को तिल की सामग्री और वस्तुएं अर्पित की। घरों में महिलाएं 13 सुहागिन महिलाओं को 13 वस्तुओं का दान कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना करेंगी। शहर में कई पकौड़े-हलवे के वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।

गायों को खिलाएंगे चारा
मकर संक्रांति पर गायों को हरा चारा खिलाने की परम्परा है। इसके चलते वैशाली नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, कुंदन नगर, नया बाजार, केसरगंज, रामगंज, धौलाभाटा, अजयनगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, फायसागर रोड और अन्य स्थानों पर गायों को चारा खिलाया जाएगा। मदार गेट-गांधी भवन पर गौशाला में दान के लिए कैनोपी लगाई गई है। कई संचालकों-प्रबंधकों ने गौशालाओं में गायों-बछड़ों के पूजन और हरे चारे-बांटे का दान करने का आग्रह किया है।

बाजारों में खरीददारी

बाजारों में खरीददारी का दौर जारी है। लोगों ने तिल के लड्डू, गुड़ और शक्कर की गजक, रेवड़ी, मंूगफली और अन्य सामग्री खरीदी। महिलाओं ने दान-पुण्य के लिए साडिय़ां, कपड़े और अन्य वस्तुओं की खरीद-फरोख्त की है। मदार गेट, नया बाजार, पुरानी मंडी, दरगाह बाजार और अन्य इलाकों में दुकानों पर रौनक बनी हुई है।

शुरु हो जाएंगे शुभ कार्य
धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति से विवाह-समारोह की शुभ कार्यों की शुरुआत भी मानी जाती है। कई लोग वाहन, घर और अन्य सामग्री की खरीद फरोख्त करते हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण-ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों और सरकार के नाइट कफ्र्यू, शादी-समारोह में 50 मेहमान बुलाने और डबल डोज जैसी सख्ती करने से कई लोगों ने शादियां स्थगित की हैं।

Updated on:
13 Jan 2022 09:58 am
Published on:
14 Jan 2022 08:15 am