3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: स्टूडेंट्स के फस्र्ट टर्म एग्जाम रिजल्ट की तैयारी

परीक्षाएं बीते साल नवम्बर-दिसंबर में ओएमआर शीट पर कराई गई थीं। बोर्ड विद्यार्थियों के डिजिटल लॉकर और वेबसाइट पर नतीजे जारी करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Jan 2022, 8:15 AM IST

cbse first term result

cbse first term result

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सत्र 2021-22 की दसवीं और बारहवीं की टर्म प्रथम परीक्षाओं के नतीजे शीघ्र जारी होंगे। यह परीक्षाएं बीते साल नवम्बर-दिसंबर में ओएमआर शीट पर कराई गई थीं। बोर्ड विद्यार्थियों के डिजिटल लॉकर और वेबसाइट पर नतीजे जारी करेगा।

दसवीं और बारहवीं के माइनर और मुख्य विषयों के पेपर नवम्बर-दिसंबर में कराई गई। यह परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली गई हैं। इनकी सीबीएसई के विभिन्न रीजन में जांच कराई जा रही है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के चलते ओएमआर की जांच में कुछ देरी हो रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि टर्म प्रथम परीक्षाओं के नतीजों को लेकर जल्द फैसला लेंगे।

परिस्थितियों के अनुसार फैसला
दसवीं-बारहवीं के टर्म द्वितीय की परीक्षा मार्च-अप्रेल 2022 में कराई जानी है। यह लिखित परीक्षा होगी। कोरोना संक्रमण और परिस्थितियों के अनुसार ही सीबीएसई परीक्षाओं के बारे में फैस लेगा। देश में 32 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अजमेर रीजन में दसवीं कक्षा में 1 लाख 24 हजार 932 और बारहवीं कक्षा में 1 लाख 08 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें राजस्थान और गुजरात के करीब 1900 स्कूल शामिल हैं।

read more: स्मार्ट ईआरपी सिस्टम बन रहा कॉलेज-विद्यार्थियों के लिए मददगार

अजमेर. राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए ईआरपी सिस्टम काफी मददगार साबित हो रहा है। जहां कॉलेजों के पास विद्यर्थियों-शिक्षकों के नाम पते, कोर्स, फीस सहित अन्य जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए ई-मेल भेजने, सूचनाएं चेक करने के साथ-साथ स्मार्ट लाइब्रेरी कार्ड से किताबों को ऑनलाइन इश्यू कराना आसान हो रहा है।

एंटरप्राइस रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) दरअसल चेन सिस्टम में काम करता है। इससे किसी छोटे अथवा बड़े समूह को ऑनलाइन जोड़कर सूचनाओं का आदान-प्रदान, डाटा संग्रहण किया जा सकता है। इस तकनीक को अजमेर के बड़ल्या और महिला इंजीनियरिंग सहित अन्य कॉलेज नियमित कामकाज में कर रहे हैं।