नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित नौकर गिरफ्तार

झाडू-पौछा करने आई नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित नौकर को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2015, 6:30 AM IST
ajmer
ajmer

अजमेर।झाडू-पौछा करने आई
नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित नौकर को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बुधवार
को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बुजुर्ग दम्पती के यहां खाना बनाने का काम करता है।
पुलिस उसे गुरूवार को अदालत में पेश करेगी।


थानाप्रभारी नेमसिंह ने
बताया कि वैशालीनगर एलआईसी कॉलोनी निवासी दम्पती के नौकर बूंदी के केशोरायपाटन
निवासी चौथमल (20) को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया। चौथमल के खिलाफ मंगलवार रात
क्षेत्र की कच्ची बस्ती में रहने वाली नाबालिग ने दुराचार का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने पीडिता का बुधवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया।
चिकित्सकों की प्रारंभिक रिपोर्ट में नाबालिग से दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई
है।

पीडिता ने किया था संघर्ष

पीडिता ने बताया कि उसकी मां दम्पती
के यहां झाडू-पौछे का काम करती थी। मंगलवार को वह मां की जगह काम करने गई, लेकिन
दम्पती जयपुर चले गए। घर में उनका घरेलू नौकर चौथमल था। वह बर्तन साफ करके रसोईघर
से बाहर निकल रही थी तो चौथमल ने उसे दबोच लिया। उसने लात-घूंसे चलाकर चौथमल की
गिरफ्त से छूटने का प्रयास किया लेकिन उसकी कुछ नहीं चली।

Published on: