नशे में मदहोश था वो, यह भी नहीं पता चला कब हो गया इतना बड़ा हादसा

मलूसर रोड शांतिनगर में सोमवार रात नशे में पलंग से गिरकर प्रौढ़ जख्मी हो गया। परिजन उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
Jun 21, 2017
man died in critical condition
man died in critical condition

मलूसर रोड शांतिनगर में सोमवार रात नशे में पलंग से गिरकर प्रौढ़ जख्मी हो गया। परिजन उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार मलूसर रोड शांतिनगर निवासी रामस्वरूप (50) पुत्र मोहनलाल सोमवार रात शराब पी कर घर लौटा।

पलंग पर सोने के दौरान रामस्वरूप कब नीचे गिरा उसको भी पता नहीं चला। सिर में चोट लगने से उसका काफी खून बह गया। देर रात परिजन ने उसको लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


Published on:
21 Jun 2017 01:55 pm