अजमेर

रिश्ते शर्मसार: लिव-इन में रह रही महिला को शादी का झांसा देकर बनाता रहा अवैध संबंध, जेठ-ससुर ने भी जबरन बनाएं संबंध

राजस्थान में एक रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2025, 7:12 AM IST
Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर

अजमेर। रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर लिव-इन रिलेशन में रह रही विवाहिता के साथ ना केवल आरोपी युवक बल्कि उसके बड़े भाई, पिता ने भी सामूहिक देहशोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अजमेर के एक थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सामूहिक देहशोषण का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी युवक से पहचान

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसकी इंस्टाग्राम पर अजमेर लोहागल निवासी युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया तो वह उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी।

आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। वह उससे जब भी शादी की बात करती थी तो आरोपी उसके साथ बेहरमी से मारपीट कर अभद्रता करता था। इन्हीं कारणों से उसका ससुर व जेठ ने भी उसकी मर्जी के बिना उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

करवाया जबरन गर्भपात

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसने पूर्व में भी 12 फरवरी को शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने शिकायत में बताया कि तीनों आरोपी के साथ बारी-बारी से अवैध संबंध बनाते थे। उनके अवैध संबंधों से उसके 9 माह का गर्भ भी रहा लेकिन आरोपी ने गोली देकर गर्भपात करवा दिया। प्रकरण में अनुसंधान सीओ रूद्र प्रकाश शर्मा कर रहे है।

Updated on:
8 Aug 2025, 7:12 AM IST
Published on: