अजमेर

विवाहिता को अगवा कर बनाया उसने अपनी गंदी नियत का शिकार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

कायड़ गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता को अगवा करके दुराचार करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
May 15, 2018
man kidnapped married woman and rape with her

अजमेर . कायड़ गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता को अगवा करके दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर गेगल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

थानाप्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि कायड़ गांव से 7 मई को लापता हुई विवाहिता ने शिकायत दी कि पप्पू पुत्र मंगला गुर्जर उसको अगवाकर ले गया। जहां आरोपित ने उसके साथ दुराचार किया। वह आरोपित के चंगुल से निकल कर लौटी है। पुलिस ने सोमवार को पीडि़ता का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया। पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

Published on:
15 May 2018 07:59 pm