अजमेर

nikay chunav : घूंघट में मनुहार, वोट म्हाने ही दिज्यो सा

nikay chunav news : भले ही देश 21 वीं सदी की ओर अग्रसर है और महिलाएं भी देश और प्रदेश के सर्वोच्च राजनैतिक और सरकारी पदों पर काम कर चुकी हो। लेकिन फिर भी प्रदेश में महिलाओं मेंं घूंघट की प्रथा अभी समाप्त नहीं हुई है।

less than 1 minute read
Nov 14, 2019
nikay chunav : घूंघट में मनुहार, वोट म्हाने ही दिज्यो सा
nikay chunav : घूंघट में मनुहार, वोट म्हाने ही दिज्यो सा

ब्यावर.
भले ही देश 21 वीं सदी की ओर अग्रसर है और महिलाएं भी देश और प्रदेश के सर्वोच्च राजनैतिक और सरकारी पदों पर काम कर चुकी हो। लेकिन फिर भी प्रदेश में महिलाओं मेंं घूंघट की प्रथा अभी समाप्त नहीं हुई है। इन दिनों ब्यावर नगर निकाय चुनाव (nikay chunav) में एक बार फिर यह सच साबित हो रहा है। चेहरे पर घूंघट किए कई महिला प्रत्याशी अपनी महिला समर्थकों के साथ गली-गली घूम कर वोट के लिए अपील कर रही है।

ब्यावर नगर निकाय चुनाव में 60 वार्डों के लिए 16 नवम्बर को मतदान होना है। इस चुनावी समर में 72 महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रही है। इनमें कोई यहां की बेटी है तो कोई पुत्रवधु। इनमें से 6 अविवाहित भी मैदान में है। अपनी जीत के लिए यह महिला प्रत्याशी दिनभर चुनावी दौड़ धूप कर ही है और जीत के लिए अपने समर्थन में वोट मांग रही है। वार्ड क्षेत्र की समर्थक महिलाओं के साथ भी यह महिला प्रत्याशी घर घर जाकर सम्पर्क कर अपने लिए वोट मांग रही है। इन महिला प्रत्याशियों और महिलाओं में ज्यादातार घूंघट में दिखाई दे रही हैं।

सात बागी भाजपा से निष्कासित
ब्यावर. नगर परिषद चुनाव में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे सात जनों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बी.पी.सारस्वत, मंडल अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ एवं दिनेश कटारिया ने बागी चुनाव लडऩे वालों को छह साल के लिए निष्कासित करने की सूची जारी की। जिलाध्यक्ष सारस्वत ने बताया कि पार्टी से हेमन्त कुमावत, हरीश सामरिया, परमजीत जटिया, सुरेन्द्र सोनी, निर्मलकुमार, राहुल एवं ज्ञानदेव झंवर को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Updated on:
14 Nov 2019 02:30 am
Published on:
14 Nov 2019 10:09 am