3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में बारावफात के जुलूस ने दिया हालात सामान्य होने का संदेश

ayodhya verdict : अयोध्या मामले में फैसला आने के दूसरे दिन भी अजमेर में शांति बनी रही। यहां दरगाह क्षेत्र में जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी का जुलूस न केवल शांतिपूर्वक निकाला गया, बल्कि जुलूस का हमेशा की तरह विभिन्न धर्मों के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 12 Nov 2019, 12:52 AM IST

अजमेर में बारावफात के जुलूस ने दिया हालात सामान्य होने का संदेश

अजमेर में बारावफात के जुलूस ने दिया हालात सामान्य होने का संदेश

अजमेर. अयोध्या मामले (Ayodhya case) में फैसला आने के दूसरे दिन भी अजमेर में शांति बनी रही। यहां दरगाह (dargah) क्षेत्र में जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी का जुलूस न केवल शांतिपूर्वक निकाला गया, बल्कि जुलूस का हमेशा की तरह विभिन्न धर्मों के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत भी किया। जुलूस के शांतिपूर्वक निकलने से देश-विदेश में यह संदेश गया है कि अजमेर (ajmer) कौमी एकता की मिसाल है। गरीब नवाज की दरगाह में देश-विदेश से लाखों लोग जियारत के लिए आते हैं। उनमें हालात सामान्य होने का संदेश जाने से तमाम तरह की आशंकाएं समाप्त हो गई है।

READ MORE : महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पहले ब्रह्माजी और ख्वाजा साहब से लिया आशीर्वाद

कई स्वयंसेवी संगठनों व समाज के लोगों ने की पुष्पवर्षा


अजमेर. पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (जश्न-ए-ईदमिलादुन नबी) मौके पर रविवार को ख्वाजा साहब की दरगाह में भी कई कार्यक्रम हुए। दरगाह को विशेष रोशनी से सजाया गया है। दरगाह परिसर में मुए मुबारक की जियारत करने के लिए अकीदतमंद की लम्बी कतार लगी रही। इस मौके पर सूफी इंटर नेशनल के तत्वावधान में जुलूस भी शानो शौकत से निकला। इसमें हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस का विभिन्न धर्मों के लोगों की ओर से स्वागत किया गया।

READ MORE : देश को फैसला स्वीकार - अजमेर दरगाह दीवान

जुलूस के संयोजक शेखजादा ज़ुल्फिकार चिश्ती ने बताया कि हताई पर अंदरकोट पंचायत की ओर से, त्रिपोलिया गेट पर अंजुमन यादगार की ओर से, निजाम गेट पर अंजुमन सैयदजादगान और दरगाह कमेटी की तरफ से जुलूस का स्वागत किया गया। दरगाह बाजार में व्यापारिक एसोसिएशन की ओर स,े प्रेम प्रकाश आश्रम के सामने सिंधी समाज के लोगों की ओर से स्वागत किया गया। देहली गेट पर पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ, हाजी इंसाफ अली और कुरेशी समाज ने पुष्प वर्षा की। गंज में सिख समुदाय के जोगेंद्र सिंह दुआ, दिलीप सिंह छाबड़ा आदि ने पुष्प वर्षा की। गंज में ही कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, शहर अध्यक्ष विजय जैन, शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, डॉ. संजय पुरोहित, व्यापारिक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा आदि ने फूल बरसाए।