3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पहले ब्रह्माजी और ख्वाजा साहब से लिया आशीर्वाद
Play video

महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पहले ब्रह्माजी और ख्वाजा साहब से लिया आशीर्वाद

ajmer dargah news : महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच जयपुर आए महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों में से लगभग 9 विधायकों ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत की और आस्ताना शरीफ पर चादर पेश की। इसके बाद पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 2:27 PM IST

अजमेर. महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच जयपुर आए महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों में से लगभग 9 विधायकों ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह (ajmer dargah)  की जियारत की और आस्ताना शरीफ पर चादर पेश की। इसके बाद पुष्कर (pushkar) स्थित ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ों के खेल में कांग्रेसी विधायकों से सांठगांठ (हॉर्स ट्रेडिंग) की आशंका को देखते हुए पार्टी ने महाराष्ट्र में चुने अपने सभी 44 विधायकों को जयपुर भेजा है। भाजपा और शिवसेना के बीच सियासी खींचतान को देखते हुए वहां सरकार बनाने के लिए कांग्रेसी विधायकों की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।

READ MORE : देश को फैसला स्वीकार – अजमेर दरगाह दीवान


रविवार दोपहर कांग्रेस के लगभग 9 विधायक दरगाह की जियारत करने पहुंचे। महाराष्ट्र के विधायकों ने मुख्य मजार शरीफ पर चादर चढ़ाकर अकीदत के फूल पेश किए। इनमें से कुछ विधायकों को खादिम और स्थानीय कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा चिश्ती ने जियारत कराई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की भूमिका के सवाल के जवाब पर विधायकों ने चुप्पी साधे रखी।

READ MORE : पार्षद का टिकट नहीं मिला तो भाजपा नेता कटारिया का पकड़ा गिरेबां…देखें वीडियो

दरगाह जियारत के बाद शाम करीब सात बजे यह विधायक पुलिस सुरक्षा में पुष्कर के बह्मा मंदिर दर्शन करने पहुंचे। ब्रह्मा दर्शन के दौरान उन्होंने पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी बैठक में आए थे, यहां दर्शन करने आए हैं।