30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
वीडियो में देखें—विदेशी बालाएं दुल्हन बन कर नाची
Play video

वीडियो में देखें—विदेशी बालाएं दुल्हन बन कर नाची

pushkar fair news : पुष्कर के रेतीलों धोंरों में रविवार कर सात समन्दर पार से आई विदेशी बालाएं भारतीय नारी के रूप में शृंगारित होकर मंच पर उतरकर अठखेलियां करने लगी तो एेसा लगा मानो धोरों में परियों का संसार उतर आया हो।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 11 Nov 2019, 8:07 AM IST

पुष्कर. पुष्कर (pushkar) के रेतीलों धोंरों में रविवार कर सात समन्दर पार से आई विदेशी बालाएं (foreign girls) भारतीय नारी के रूप में शृंगारित होकर मंच पर उतरकर अठखेलियां करने लगी तो एेसा लगा मानो धोरों में परियों का संसार उतर आया हो।

READ MORE : रूप चौदस पर भारतीय दुल्हन की तरह सजी विदेशी मेम, देखें वीडियो


इंग्लैंड, इजरायल, कोलम्बिया, कनाड़ा सहित कई दशों से आई महिलाएं नाक में नथ, माथे पर टीका, हाथों में कंगन व सुन्दर साडि़यां पहनकर दुल्हन के रूप में मंच पर आई तो दर्शकों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेशी बालाआंे राजस्थानी नृत्य के साथ मंच पर पांव रखा। कोई घूमर करती नजर आई तो किसी विदेशी बाला ने ठुमके लगाकर दर्शकांे को रोमांचित कर दिया।

भारतीय नारी के रूप में सुन्दर, वस्त्राभूषण पहनी २० विदेशी भारतीय दुल्हन के रूप में आई तथा सभी ने भारतीय परम्परा संस्कृ  ति को लेकर अपने अपने अनुभव सुनाए। इसी श्रृंखला में पांच विदेशी भी सिर पर साफा किलंगी, मोड व शेरवानी पहने दुल्हे के रूप में मुंच पर डांस करते आए। विदेशी बालाओं व पुरुषों की अदाओं से रेतील धोरे महक उठे।

मीरा रही अव्वल

इस प्रतियोगिता में सबसे सुन्दर भारतीय दुल्हन के रूप में शृंगारित होने पर इजरायल की मीरा को पहला इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर कोलम्बिया की फरनान्डे तथा तीसरे स्थान पर इंग्लैण्ड की टेस नामक पर्यटक रही। पुरूषों की दूल्हा सज्जा प्रतियोगिता में फ्रान्स का फ्लेक्स तथा दूसरे स्थान पर इजरायल का आेहाद तथा तीसरे स्थान पर कोलम्बिया का सेबस्टियन रहा।