29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
रूप चौदस पर भारतीय दुल्हन की तरह सजी विदेशी मेम, देखें वीडियो
Play video

रूप चौदस पर भारतीय दुल्हन की तरह सजी विदेशी मेम, देखें वीडियो

Pushkar News : रूप चौदस पर पुष्कर के ब्यूटी पार्लर में भारतीय महिलाओं के साथ विदेशी महिलाओं में भी सजने संवरने पहुंची। यहां सात समंदर पार से आई विदेशी मेम ने भारतीय दुल्हन की तरह अपना श्रृंगार करवाया और साड़ी पहनकर निकली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 26 Oct 2019, 2:32 PM IST

अजमेर. पुष्कर (pushkar) में घूमने के लिए आने वाली विदेशी महिलाओं (foreign women) में भी भारतीय महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार कर सजने संवरने की होड़ मची है। आमतौर पर केमिकल से परहेज करने वाली यह विदेशी मेम शनिवार को रूप चौदस पर ब्यूटी पार्लर पहुंची और मैकअप करवा कर इठलाई तो लोग देखते ही रह गए।

कस्बे में वराह घाट सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित ब्यूटी पार्लरों पर शनिवार को सुबह से विदेशी महिलाओं में भी सजने संवरने की होड़ मची रही। मैकअप के बाद माथे पर बिंदिया, गले में हार और साड़ी पहने यह विदेशी बालाएं पुष्कर के बाजार में निकली। यह विदेशी मेम कभी अपने आप को इस रूप में देख कर हंस पड़ती हैं तो कभी कंधे से गिरते साड़ी के पल्लू को संभालकर खुशी से झूम उठती है।

READ MORE : पुष्कर मेला : सरोवर पूजा करके करेंगे शुभारम्भ

फिनलैंड की मारिया ने पत्रिका से बात करते हुए भारतीय दुल्हन की तरह सजकर खुशी जताई। उसका कहना था कि भारतीय त्योहार बहुत सुंदर होते हैं। यहां की संस्कृति बहुत अच्छी है। मारिया ने बाताया की वह पुष्कर में घूमने आई थी। आज का दिन फेस्टिवल का बताया गया तो वह ब्यूटी पार्लर में सजने आ गई। मैकअप के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा।