29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पुष्कर घूमने आई स्पेन की महिला पर्यटक का बिगड़ा दिमागी संतुलन,बीच बाजार लगाई दौड़
Play video

पुष्कर घूमने आई स्पेन की महिला पर्यटक का बिगड़ा दिमागी संतुलन,बीच बाजार लगाई दौड़

Pushkar news: अपने साथियों के साथ 10 दिन की यात्रा के दौरान सो नहींं पाने के कारण बिगड़ी हालत , साथी पर्यटकों की मदद से पुलिस ने पहुंचाया इलाज के लिए चिकित्सालय
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 25 Oct 2019, 2:45 PM IST

पुष्कर. पुष्कर (pushkar fair 2019)घूमने आई स्पेन की एक विदेशी महिला पर्यटक की गुरुवार रात मुख्य बाजार में घूमते समय अचानक दिमागी हालत बिगड़ गई। विदेशी पर्यटका जोर जोर से चिल्ला चिल्लाकर इधर -उधर दौडऩे लगी। उसके साथ घूम रहे विदेशी पर्यटक परेशान हो गए। उन्होंने दिमागी तौर पर अस्वस्थ महिला पर्यटक को बिठाकर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह काबू में नहीं आई। और ऊल जलूल हरकतें करती रही। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा विदेशी महिला पर्यटक को इलाज के लिए चिकित्सा ले जाया गया। अन्य पर्यटकों ने बताया कि वे 10 दिन की यात्रा करने के बाद पुष्कर पहुंचे हैं तथा यहां की एक होटल में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उस महिला का इलाज चल रहा है साथ ही यह पर्यटक सफर के दौरान सो नहीं पाई है तथा पूरी नींद नहीं ले पाने के कारण इसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए वह ऐसी हरकतें कर रही है।

Read More :Happy Dhanteras : वर्ष में केवल एक बार धनतेरस पर खुलते हैं ब्रह्मा मंदिर के कुबेर


स्पेन की महिला पर्यटक ने अपने ही साथी का मोबाइल भी फेंक कर तोड़ दिया। जिससे पर्यटक साथी भी काफी परेशान हो गए।उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद मांगी लेकिन वह महिला काबू में नहीं आ पाई तथा पुराने रंग जी के मंदिर की ओर दौड़ पड़ी। काफी देर बाद बड़ी मुश्किल से दिमागी तौर पर अस्वस्थ महिला को काबू में करके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा अन्य पर्यटकों की सहायता से समझा-बुझाकर इलाज के लिए महिला पर्यटक को चिकित्सालय ले जाया गया।

Read More : Diwali 2019 : जरा सम्भलकर -बम्पर ऑफर की बहार में कहीं बजट ना हो जाए पार