29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar fair 2019 : रेतीले धोरों पर बढऩे लगी रौनक

Pushkar fair 2019: तीर्थ नगरी का पशु मेला दीपोत्सव के दूसरे दिन 29 अक्टूबर से शुरू होगा। तभी से पशुपालन विभाग की ओर से मेला परिसर में रोशनी, पानी व सफाई की व्यवस्थाएं शुरू होंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 14 Oct 2019, 1:36 PM IST

Pushkar fair 2019 : रेतीले धोरों पर बढऩे लगी रौनक

Pushkar fair 2019 : रेतीले धोरों पर बढऩे लगी रौनक

पुष्कर. तीर्थ नगरी का पशु मेला(Pushkar fair 2019) दीपोत्सव के दूसरे दिन 29 अक्टूबर से शुरू होगा। तभी से पशुपालन विभाग की ओर से मेला परिसर में रोशनी, पानी व सफाई की व्यवस्थाएं शुरू होंगी। दूसरी ओर अभी से रेतीले धोरों पर रौनक रहने लगी है। पशुपालक टेंट(tent) लगाते दिख रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। कार्तिक मास का धार्मिक पुष्कर मेला एकादशी तिथि 8 से 12 नवम्बर तक चलेगा। पांच दिवसीय पंचतीर्थ महास्नान(pushkar snan) के लिए लाखों श्रद्धालु पुष्कर आएंगे। टैंट व्यवसायी भी यहां आ गए हैं।
आस्था की लगाई डुबकी

पुष्कर. आसोज मास की शरद पूर्णिमा पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर(Pushkar Sarovar) में आस्था की डुबकी लगाई। आज के दिन ब्रह्मा मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। तडक़े से ही सरोवर के घाटों (Pushkar Sarovar ghat) पर स्नान शुरू कर दिया गया। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे। सरोवर के सभी घाटों पर महिला-पुरुषों की दिनभर खासी भीड़ रही।

Read More: Pushkar News: कलक्टर साहब हुए यहां नाराज तो ...

खटीक समाज का सम्मेलन 12 को

पुष्कर. यहां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय खटीक महासभा की हुई बैठक में 12 नवम्बर को समाज का सम्मेलन करने का निर्णय किया गया। कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पूर्व 11 नवनम्बर को सत्संग होगा। अध्यक्ष छीतरमल टेपण ने पदाधिकारियों को वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों की जिम्मेदारियां सौंपी। सम्मेलन में समाज के संतों और वृद्धजन सहित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के प्रशासनिक अधिकारियों और भामाशाह का भी सम्मान होगा। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष फूलचन्द दायमा, महामंत्री बालकिशन सोलंकी, कोषाध्यक्ष रमेश सामरिया, महामंत्री विजय नागौरा, मंत्री शैतान सिंह सांखला, धर्मेन्द्र चावला, घीसालाल साकून, फूलचन्द टांक, शैतान टेपण, राजेश बडग़ुजर सहित कई जने मौजूद रहे।