अजमेर

MD Drug: अजमेर में एटीएस-एसओजी टीम का डेरा, ड्रग डीलर्स पर नजरें

अजमेर में पकड़ी है प्रतिबंधित एमडी ड्रग। दो किलो एमडी ड्रग का पकड़ा जखीरा।

2 min read
Dec 21, 2019
MD drug in ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

शहर में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त जारी है। एटीएस और एसओजी की टीम अजमेर में डटी है। टीम ने छापा मारकर दो किलो एमडी ड्रग का जखीरा पकड़ा है। बेहद घातक होने से यह ड्रग प्रतिबंधित है। अब टीम की निगाहें ड्रग डीलर्स पर है। रातभर टीम इसकी छानबीन में जुटी रही। फिलहाल टीम ने कार्रवाई का अधिकृत खुलासा नहीं किया है।

अजमेर में मादक पदार्थों की खेप पहुंचने की सूचना लगातार एटीएस के पास पहुंच रही थी। 20 दिसंब को जयपुर से उच्चाधिकारियों की टीम अजमेर पहुंची। सिविल लाइंस थाना पुलिस जाप्ते के साथ टीम ने लोहाखान इलाके में दबिश दी। यहां संभावित ठिकानों पर छानबीन की। इस दौरान मादक पदार्थ तस्कर के ठिकाने से 2 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग बरामद हुई थी। टीम ने ड्रग को जब्त कर लिया है।

देर रात तक टीम का जमावड़ा
एटीएस के अधिकारी देर रात तक सिविल लाइंस थाने में डटे रहे। यहां किसी व्यक्ति को भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया टीम ने थाने से ड्रग डीलर्स के पुराने कारनामों, मामलों की जानकारी जुटाई। इसके अलावा क्षेत्र में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के बारे में पूछताछ जारी है। शनिवार को भी टीम कार्रवाई कर सकती है।

बहुत घातक है एमडी ड्रग
एमडी (मैथेलिनेडॉक्सी मैथेफेथेाइन) ड्रग सेहत के लिए बहुत घातक है। दिल्ली, बेंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई सहित अन्य शहरों में हजारों युवा इसकी चपेट में है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह महंगी ड्रग मानी जाती है। यह ड्रग तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने के अलावा मानसिक तनाव बढ़ाती है। अनिद्रा, रक्तचाप, हृदय, कैंसर और अन्य रोग बढ़ाती है।

Published on:
21 Dec 2019 08:10 am
Also Read
View All