अजमेर

जमीन पर उतरेंगे झिलमिल सितारे, आप भी देखकर कहेंगे It’s Amazing

ऐसा पहली बार होगा जबकि विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में नवाचार करेगा।

2 min read
Jul 13, 2018
cultural programme

अजमेर

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का 1 अगस्त को होने वाला स्थापना दिवस इस बार कुछ अनूठा होगा। दीक्षांत समारोह के अलावा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के कलाकार यहां रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें

बिजयनगर से जुड़े नीरव मोदी के तार, सीबीआई टीम ने यूं किया खुलासा

विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस और दीक्षान्त समारोह 1 अगस्त को होना है। प्रशासन हमेशा इस दिन सुबह हवन-पूजन, पौधरोपण कार्यक्रम करता है। दोपहर बाद दीक्षान्त समारोह में पीएचडी उपाधियां, मेडल वितरण समारोह होता है।

कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली इस बार कार्यक्रम में नई शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक उदयपुर से संपर्क किया है। यहां के लोक कलाकार विश्वविद्यालय में आकर 30 अथवा 31 जुलाई को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। ऐसा पहली बार होगा जबकि विश्वविद्यालय स्थापना दिवस कार्यक्रम में नवाचार करेगा।

मुख्यमंत्री जन आवास योजना का हाल

सरकार गरीबों को भले ही सस्ते मकान उपलब्ध करवाने का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत इसके उलट है। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आवास योजना तथा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री जन आवास योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। इन योजनाओं के तहत न तो कोई प्रोजेक्ट धरातल पर है और न ही कहीं पर जगह ही चिन्हित की गई है।

अजमेर विकास प्राधिकरण इन योजनाओं के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए भी बिल्डरों के भरोसे है। हालांकि एक दो प्राइवेट बिल्डरों के ही निर्माण कार्य अब तक शुरु हो पाए हैं। एडीए ने लोहागल कबीर नगर, जेपी नगर, किशनगढ़ के सरगावं, विजयाराजे नगर योजना आदि में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आवास निर्माण प्रस्तावित किया था लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में चल गया।

पीएमएवाई शहर में सर्वे

प्रधानमंत्री जन आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत शहर में २१ हजार ९३७ परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए कन्सलटेंट कम्पनी द्वारा वर्ष २०१६ में सर्वे किया गया लेकिन अब इसका सत्यापन वर्ष 2018 में किया जा रहा है। इसके बाद आवास निर्माण प्रक्रिया शुरु होगी। कन्सलटेंट फर्म पूर्व में सर्वे कर अजमेर विकास प्राधिकरण को रिपोर्ट दे चुकी है। अब इस सर्वे का प्राधिकारण रेंडमली परीक्षण (२५ प्रतिशत) के लिए कनिष्ठ अभिंयताओं की टीम गठित की गई है सर्वे प्रधानमंत्री जन आवास योजना के लिए किया है। कम्पनी को सर्वे का कार्यादेश 14 मार्च 2016 को जारी किया गया था। पीएमएवाई ग्रामीण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में दूसर चरण भी शुरु हो चुका है।

ये भी पढ़ें

टीचर्स से बोले देवनानी…पांच दिन का समय है आपके पास, नहीं बढ़े एडमिशन तो छोडऩा पड़ेगा शहर
Published on:
13 Jul 2018 08:54 am
Also Read
View All