अजमेर

अब सिर्फ एग्जाम…शुरू होगी नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं

www.patrika.com/raajsthan-news
less than 1 minute read
Mar 01, 2019
mdsu exam 2019
mdsu exam 2019

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। अब जल्द स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

प्रथम वर्ष की नॉन कॉलेजिएट परीक्षाओं में करीब 15 से 20 हजार विद्यार्थी बैठे हैं। अब नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं मार्च दूसरे सप्ताह से प्रारंभ होंगी। परीक्षा केंद्रों का गठन, कॉपियां और पेपर पहुंचाने का काम हो चुका है। विश्वविद्यालय ने सम्बद्ध कॉलेज में निर्देश भी भिजवा दिए हैं। परीक्षाओं के दौरान सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं में अब 2 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे।

बना हुआ है गतिरोध...
कुलपति की गैर मौजूदगी से विश्वविद्यालय में गतिरोध बना हुआ है। इससे खासतौर पर सेमेस्टर और सालाना परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। राजभवन ने डीन कमेटी गठित की है। कमेटी को स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं और टाइम टेबल तय करने, कॉपियों के मुद्रण, प्रश्न पत्र निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य का जिम्मा दिया गया है।

Published on:
01 Mar 2019 07:44 am