अजमेर

मई में वापस शुरू होंगे MDS University के पेपर, देखते रहें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव होने के कारण 22 अप्रेल से स्थगित की हैं विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं। अब मई में होगी शुरुआत
less than 1 minute read
Apr 21, 2019
mds university exam
mds university exam

अजमेर.

लोकसभा चुनाव के चलते महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने 22 अप्रेल सहित इसके बाद होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया है। यह परीक्षाएं मई के चौथे सप्ताह में प्रारंभ होंगी। नए टाइम टेबल जल्द अपलोड किए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने आदेश जारी कर बताया कि प्रदेश में आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव-2019 होने हैं। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है। चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय ने 22 अप्रेल सहित इसके बाद होने सभी परीक्षाओं को आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया है। यह परीक्षाएं मई के चौथे सप्ताह में वापस प्रारंभ होंगी।

..तो जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं करीब एक महीने प्रभावित रहेंगी। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार आगामी जुलाई तक पेपर चलेंगे। परीक्षाओं के परिणाम जारी होने में भी कुछ विलंब हो सकता है। मालूम हो कि राजभवन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को प्रतिवर्ष 30 जून तक स्नातक-स्नातकोत्तर परीक्षाएं (सेमेस्टर पेपर को छोडकऱ) कराने और परिणाम जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
21 Apr 2019 07:14 am