26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : चर्च में पुरोहितों ने धोए शिष्यों के पैर , Jesus christ को किया याद

प्रभु यीशू को सूली पर लटकाने से पहले की रस्मों के तहत गुरुवार को चर्च में पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए।

less than 1 minute read
Google source verification
disciple foot wash

disciple foot wash

अजमेर.

शहर के विभिन्न चर्च में गुरुवार को शिष्यों के पैर धोने की रस्म हुई। इस दौरान पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए और धार्मिक रसूमात को अंजाम दिया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। इस दौरान मसीह धर्मावलंबी प्रभु यीशू (Jesus christ ) को सलीब पर लटकाए जाने की स्मृति में विशेष प्रार्थना करेंगे।

प्रभु यीशू (Jesus christ ) को सूली पर लटकाने से पहले की रस्मों के तहत गुरुवार को चर्च में पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए। इस दौरान मिस्सा की रस्म भी हुई। सेंट एन्सलम्स स्कूल स्थित इमेक्यूलेट चर्च में रस्म अदा की गई। शहर के अन्य चर्च में प्रार्थना हुई। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च में प्रभु यीशू की क्रूस यात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रभु के पहाडिय़ों पर उपदेश देने, क्रूस को कंधे पर उठाकर चलने, सैनिदों द्वारा प्रभु को बांधने और अन्य वृतांत सुनाए जाएंगे।

पवित्र शनिवार पर कार्यक्रम
मसीह धर्मावलंबी चालीस दिन तक प्रभु यीशू (Jesus christ ) की स्तुति में प्रार्थना, उपवास आदि कार्य करते हैं। इसके तहत पवित्र शनिवार (ख्रीस्त का पुनरुत्थान) दिन मनाया जाता है। ईसाई समुदाय चर्च में रात्रि 11.30 बजे विशेष प्रार्थना करेगा। रविवार को प्रभु यीशू के पुर्नजन्म लेने पर ईस्टर पर्व मनाया जाएगा।