अजमेर

mdsu ajmer: कब भरवाएगा यूनिवर्सिटी सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म

प्रथम और द्वितीय वर्ष में ड्यू पेपर स्कीम लागू है। तृतीय वर्ष में कम नंबर आने पर कई विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षाए देते हैं। कुलसचिव से लेंगे मंजूरी
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 7:44 AM IST
mdsu supplementary exam
mdsu supplementary exam

अजमेर

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019 की पूरक परीक्षाओं (supplementary exam) और आवेदन को लेकर खामोशी ओढ़ ली है। बी.कॉम और बीएससी पार्ट तृतीय सहित कई स्नातकोत्तर विषयों के नतीजे निकल चुके हैं। बीए पार्ट तृतीय स्नातक का नतीजा निकलने वाला है। लेकिन पूरक परीक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है।

विश्वविद्यालय तृतीय वर्ष कला, वाणिज्य और विज्ञान और स्नातकोत्तर स्तर (post gradutaion) पर विभिन्न संकाय के कई विद्यार्थियों को विषयवार अनुत्तीर्ण (failed)-कम नंबर (below marks) आने पर पूरक योग्य घोषित करता है। ऐसे विद्यार्थियों को पूर परीक्षा देकर संबंधित विषयों को उत्तीर्ण करना पड़ता है। लेकिन इस बार पूरक परीक्षाओं और आवेदन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। मालूम हो कि प्रथम और द्वितीय वर्ष में ड्यू पेपर स्कीम लागू है। तृतीय वर्ष में कम नंबर आने पर कई विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षाए देते हैं।

कुलसचिव से लेंगे मंजूरी

विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के कामकाज पर बीते साल 11 अक्टूबर से रोक कायम है। हाईकोर्ट ने 2 अगस्त तक रोक लगाई है। ऐसे में प्रशासन कोफिलहाल कुलसचिव (rgistrar) से पूरक परीक्षा आवेदन और कार्यक्रम की मंजूरी लेनी होगी।

छात्रों ने किया डीन कार्यालय में हंगामा

प्रवेश तिथि बढ़ाने और बीए तृतीय वर्ष के परिणाम (result declare) की मांग को लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारी डीन छात्र कल्याण के दफ्तर में करीब दो घंटे जमे रहे। प्रशासन ने 31 जुलाई तक आवेदन तिथि बढ़ाने का फैसला कर लिया, लेकिन कार्यवाहक कुलसचिव की अनुपस्थिति से आदेश नहीं निकल पाए।

पाठ्यक्रमों में दाखिले जारी

विश्वविद्यालय के कला (arts), वाणिज्य (commerce), विज्ञान (science), प्रबंधन (management), विधि (law), सामाजिक विज्ञान (social sciences) संकाय के पाठ्यक्रमों में दाखिले जारी हैं। सर्वर डाउन होने से विद्यार्थी (students)आवेदन के लिए परेशान होते रहे। इससे गुस्साए छात्र ने दोपहर 2 बजे डीन छात्र कल्याण के दफ्तर पहुंच गए। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा, पूर्व अध्यक्ष मोहित जैन, इकाई अध्यक्ष अवतार सिंह, दिनेश चौधरी, मुकेश चौधरी, राजपाल जाखड़ और अन्य ने प्रदर्शन किया।

Published on: