अजमेर

MDSU: लगेगी 100 रुपए लेटफीस, भरें 12 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म

निजी कॉलेज संचालकों ने तय सीट से ज्यादा प्रवेश पर 15-15 हजार रुपए जुर्माना लगाने, सम्बद्धता के बकाया प्रकरण को लेकर प्रदर्शन किया था।
less than 1 minute read
Aug 05, 2021
mdsu exam form 2020-21
mdsu exam form 2020-21

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने सौ रुपए विलंब शुल्क से सालाना परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। विद्याथी 12 अगस्त तक सौ रुपए विलंब शुल्क देकर ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

बुधवार को निजी कॉलेज संचालकों ने तय सीट से ज्यादा प्रवेश पर 15-15 हजार रुपए जुर्माना लगाने, सम्बद्धता के बकाया प्रकरण को लेकर प्रदर्शन किया था। कॉलेज संचालकों ने विद्यार्थियों के हित में परीक्षा फॉर्म भरने का आग्रह किया। इसके तहत विश्वविद्यालय ने 12 अगस्त तक सौ रुपए विलंब शुल्क देकर फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. शिवदयाल सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर की पास/ऑनर्स तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित, स्वयंपाठी और पूर्व विद्यार्थी, विवि के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर, बीएससी एवं बीए बीएड (रीजनल कॉलेज), बीपीएड और बीबीए वार्षिक स्कीम के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

बीएड-विधि संकाय के फॉर्म आज से
प्रो. सिंह ने बताया कि दो वर्षीय बीएड, बीएससी एवं बीए बीएड, एमएड (रीजनल कॉलेज के अतिरिक्त), लॉ प्रथम और एलएलएम पार्ट प्रथम (स्वयंपाठी) , लॉ द्वितीय और तृतीय वर्ष (नियमित एवं स्वयंपाठी), एलएलएम पार्ट प्रथम-द्वितीय (विवि कैंपस), एलएलएम पार्ट द्वितीय और तृतीय (नियमित एवं स्वयंपाठी) विद्यार्थी 6 से 16 अगस्त तक बगैर विलंब शुल्क फॉर्म भर सकेंगे। जबकि 17 से 20 अगस्त तक सौ रुपए विलंब शुल्क से फॉर्म भर सकेंगे।

Published on:
05 Aug 2021 08:16 pm