अजमेर

अजमेर व भीलवाड़ा में होगी मंथली बिलिंग

अजमेर डिस्कॉम ने शुरू की तैयारी : मई से लागू होगी व्यवस्था
2 min read
Mar 17, 2020
Feature image

अजमेर. अजमेर शहर तथा भीलवाड़ा जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को मई माह से अब हर महीने बिजली Monthly billing का बिल मिलेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom ने तैयारी शुरु कर दी है। निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने अजमेर सिटी तथा भीलवाड़ा Bhilwara के अधीक्षण अभियंता se को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग rerc (आरईआरसी) ने 28 मई 2018 को ही मंथली बिलिंग के आदेश दे दिए थे लेकिन इसकी पालना नहीं की है। अब इसे गंभीरता से लेते हुए मंथली बिलिंग करनी होगी। सिटी सर्किल में शहर के डेढ़ लाख के करीब उपभोक्ताओं की बिलिंग फ्रैंचायजी टाटा पावर को करनी होगी। जबकि शहर के अलावा पुष्कर, सराधना, मदार व ब्यावर की बिलिंग अजमेर डिस्कॉम के सिटी सर्किल को करनी होगी।

वकील भी कोराना से घबराए

रेवेन्यू बार ने सौंपा पत्र : केवल आवश्यक प्रकृति के मुकदमों ही सुनवाई के लिए लगाए जाने की मांग

अजमेर.राजस्थान राजस्व अभिभाषक संघ अजमेर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष को पत्र लिख कर मांग की है कि कोराना महामारी के कारण मंडल में 31 मार्च तक केवल आवश्यक प्रकृति के मुकदमे ही सुनवाई के लिए लगाए जाए।

सचिव पवन सिंह चौहान के अनुसार सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट ने भी कोरोना से बचाव के लिए केवल आवश्यक प्रकृति के मुकदमों की सुनवाई व न्यायालय में पक्षकरों की भीड़ उपस्थित नहीं होने के निर्देश दिए हैं। इसी संदर्भ में राजस्व बार भी मांग करती है कि राजस्व मंडल परिसर को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। राजस्व मंडल में 31 मार्च तक केवल आवश्यक प्रकृति के मुकदमों की ही सुनवाई की जाए जिससे कि मंडल में राज्य से आने वाले पक्षकारों की भीड़ नहीं हो। साथ ही न्यायालय परिसर में,न्यायालय कक्ष, न्यायिक सेल, टेबल कुर्सियां, दरवाजे एवं पक्षकार भवन तथा अभिभाषकों के बैठने के स्थान एवं बार रूम आदि को सेनेटाइज किया जाए। इसके साथ ही राजस्व मंडल में मेडिकल टीम बुलाकर समस्त कर्मचारीगण, अभिभाषक,पक्षकारों की स्क्रीनिंग करवाई जाए तथा मास्क उपलब्ध करवाए जाए।

Published on:
17 Mar 2020 06:03 am