
Panchayat chunav : प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
अजमेर. अजमेर ग्रामीण ajmer rural क्षेत्र के पंचायत आम चुनाव-2020 के लिए रविवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच sarpanch तथा 332 वार्ड पंचों के लिए 136 मतदान केन्द्रों पर चुनाव हुए। जिले में 1 लाख 20 हजार 500 मतदाताओं में 93 हजार 976 मतदाताओं ने उत्साह से ईवीएम evm के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनी। चुनाव के बाद पंचायत मुख्यालयों पर हुई मतगणना और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जिले में 77.99 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम का प्रयोग किया गया। अजमेर ग्रामीण के पंचायत आम चुनाव के लिए 30 ग्राम पंचायतों में सोमवार को उप सरपंचों का चुनाव होगा।
मायापुर में सी सीयू बदली, भूडोल में व्यवधान
मायापुर में मॉकपोल के दौरान एक सीयू बदली गई जबकि भूडोल में सुबह 9.30 बजे के करीब मशीन में खराबी आने के कारण चार नम्बर वार्ड में मतदान केन्द्र पर करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। इसके बाद मशीन ठीक करने पर पुन: मतदान शुरू हो सका।
यहां चुने गए सरपंच
ग्राम पंचायत अजयसर,अरड़का, बाबायचा,बडलिया, बांसेली, बीर, भांवता, भूडोल, बूबानी, चाचियावास, दांता, देवनगर, डूमाड़ा, गगवाना, गनाहेड़ा, गेगल, गोडियावास, हटूंडी, कानस, कायमपुरा, मायापुर, नांद, नरवर, पालरा, रामनेर ढानी, रसूलपुरा, सराधना, सराना, तिलारा तथा ऊंटड़ा में सरपंच पद के लिए चुनाव हुए। सर्वाधिक 6 हजार 294 मतदाता सराधना ग्राम पंचायत के थे जबकि देवनगर में सबसे कम 2 हजार 223 मतदाता थे।
कोरोना का रहा साया
मतदाताओं में कोराना वायरस का खौफ भी नजर आया। गगवाना सहित कई मतदान केन्द्रों पर ग्रामीणों ने मतदान केन्द्र पर मास्क लगाकर प्रवेश किया। कई महिलाएं विशेष वेशभूषा में एकसाथ ही मतदान के लिए पहुंची।
Updated on:
15 Mar 2020 09:03 pm
Published on:
15 Mar 2020 09:03 pm
