अजमेर

सर्दी व बीमारी से पचास से अधिक मवेशियों की मौत

सांपला क्षेत्र में पशुपालकों में दहशत
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2020, 10:45 PM IST
सर्दी व बीमारी से पचास से अधिक मवेशियों की मौत
सांपला में बीमार गाय का उपचार करता पशु चिकित्साकर्मी।

सांपला (अजमेर). सरवाड़ उपखंड क्षेत्र के सांपला सहित आसपास के गांवों में सर्दी व अज्ञात बीमारी से पचास से अधिक मवेशी अकाल मौत का ग्रास बन चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार गत एक सप्ताह में कई भैंसों के अलावा पचास से अधिक गायों की मौत हुई है। इससे पशुपालकों में दहशत है। इधर मामले की जानकारी होने पर पशु पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच बीमार गायों का उपचार किया। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया कि पशु चिकित्सा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा। जगह-जगह मृत गायों के कंकाल पड़े हैं। सांपला, सूंपा, रामपाली, जालिया, बिलिया, गोपालपूरा, खेड़ीशंकर सहित आसपास के गावों में गायों की मौत हुई है। ग्रामीण अुर्जन सिंह, वार्डपंच खानाराम माली ने बताया कि सांपला में अब तक 50 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। सांपला पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों ने बीमार मवेशियों का उपचार किया।
अस्थायी गोशाला की व्यवस्था

स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं ने लावारिस गायों के लिए अस्थायी गोशाला की व्यवस्था की है। इसमें चारे-पानी की व्यवस्था की गई है। इसमें ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तिरपाल आदि लगाकर मवेशियों को बचाने के जतन किए हैं।

Updated on:
5 Jan 2020, 10:45 PM IST
Published on: