अजमेर

एक लाख से अधिक पौधे फैलाएंगे हरियाली

वन विभाग की नर्सरी में जहां अंकुरण नहीं हुआ उनमें फिर बीजारोपण नर्सरी में जिन थैलियों में अुंकरण नहीं हुआ उसमें किया जा रहा बीजारोपण
1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2019, 10:43 PM IST
More than one lakh plants will spread the greenery
एक लाख से अधिक पौधे फैलाएंगे हरियाली

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

नगर के चिडिय़ा बावड़ी स्थित वन विभाग की नर्सरी में एक लाख से अधिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं। नर्सरी में अब जिस थैली में अंकुरण नहीं हुआ है उनमें फिर से बीजारोपण किया जा रहा है।वन विभाग की नर्सरी में 75 हजार और बनवेड़ी पौधशाला में 30 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए थैलियों में बीजारोपण और कलम रोपण का कार्य पहले ही पूरा हो गया है।

थैलियों में अब अंकुरण होने लगा है। नर्सरी में जिन थैलियों में अंकुरण नहीं हो रहा है। उनमें फिर से बीजारोपण किया जा रहा है। इसी प्रकार कलम में भी अंकुरण नहीं होने की स्थिति में उन्हें भी बदला जा रहा है।

गर्मी तेज होने के कारण अब थैलियों को पानी पिलाया जा रहा है, पहले फव्वारा लगाया गया था, अब पानी से भरा जा रहा है। वन विभाग के पास पिछली बार के करीब 80 हजार से अधिक पौधे बचे हुए हैं। उनकी भी थैलियों को बदला जा रहा है। पिछली बार बारिश की कमी के कारण पौधों की नाममात्र की बिक्री हुई थी।

इसके कारण पौधे बच गए थे।

विभिन्न मद में तैयार होंगे पौधेनर्सरी में १ लाख ५ हजार पौधे से अधिक पौधे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें फार्म वन विद्या, जैव विविधता, राजनीधि एवं कैम्पा योजना के तहत पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

जुलाई में होता है पौधों का वितरण

वन विभाग में फलदार, छायादार, फूलदार और शोपिस पौधे तैयार किए जाते हैं। उक्त पौधों की बिक्री जुलाई माह में प्रारंभ होती है। जब तक बारिश का सीजन भी शुरू हो जाता है। पौधे स्वयं सेवी संगठन और सरकारी कार्यालय में निर्धारित राशि पर उपलब्ध कराए जाते हैं, वहीं आमजन से पांच रुपए प्रति पौधे लिए जाते हैं। इसमें कैम्पा आदि योजना की राशि अधिक होती है।

Updated on:
24 Apr 2019, 10:43 PM IST
Published on: