अजमेर

Dargah: देश विदेश से बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं जायरीन,72 घंटे के लिए खुलता है चिल्ला- देखें वीडियो

बुधवार को बाबा फरीद का चिल्ला (baba farid) खोल दिया गया। चिल्ला 72 घंटे तक खुला रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 12:12 PM IST
देश विदेश से बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं जायरीन,72 घंटे के लिए खुलता है चिल्ला- देखें वीडियो
देश विदेश से बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं जायरीन,72 घंटे के लिए खुलता है चिल्ला- देखें वीडियो

अजमेर. मोहर्रम (muhurraum) की रसूमात में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न स्थानों से जायरीन की आवक जारी है। इसके चलते अजमेर में मिनी उर्स (mini urs) दिख रहा है। ख्वाजा साहब की दरगाह में मोहर्रम की रस्में शुरू हो गई हैं। बुधवार को बाबा फरीद( Baba Farid )का चिल्ला खोल दिया गया। चिल्ला 72 घंटे तक खुला रहेगा।मोहर्रम के दौरान दरगाह (garib nawaz dargah) स्थित बाबा फरीद का चिल्ला खोला गया। परम्परानुरा चिल्ला साल में एक बार मोहर्रम की चार तारीख को खोला जाता है। इसलिए इसकी जियारत(Jiyarat) के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन यहां पहुंचते हैं। चिल्ले की जियारत के लिए जायरीन की कतार देर रात को ही लग गई थी।बाबा फरीद का मजार पाकिस्तान स्थित पाक पट्टन में है। अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह(Dargah of Khwaja Sahib) में बाबा फरीद ने 40 दिन तक चिल्ला यानी इबादत की थी। जिस स्थान पर उन्होंने चिल्ला किया था उसी स्थान पर उनका चिल्ला बना हुआ है।

Published on: