अजमेर

नगर निगम ने गौरव पथ से ध्वस्त किया अतिक्रमण

टीन टप्पर हटाया, दीवार तोड़ी
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 11:55 AM IST
नगर निगम ने गौरव पथ से ध्वस्त किया अतिक्रमण
नगर निगम ने गौरव पथ से ध्वस्त किया अतिक्रमण


अजमेर. नगर निगम ने शुक्रवार को गौरवपथ के किनारे खातेदारी भूमि की आड़ में किए जा रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने दोपहर को मौका देखते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने जेसीबी के जरिए दीवार व गेट तोड़ दिया। इसके साथ बाउंड्रीवाल के रूप में लगाए गए टीन की चद्दरें भी हटा दी गई। यह भूमि कृषि भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि को एडीए आवाप्त कर चुका है, लेकिन मामला विवादों में चल रहा है। इसके बावजूद खातेदार यहां मोटर गैराज, नर्सरी तथा मूर्ति बनाने का काम करवा रहा है। यहां रेस्टोरेंट खोलने की भी योजना थी। इसके लिए झील के किनारे बड़ी नाव बनाई गई थी। मलवा डालकर झील में लगातार कब्जा किया जा रहा है। पूर्व में यहां से अवैध बसों का भी संचालन हो रहा था। पूर्व में भी निगम व एडीए कार्रवाई कर चुके हैं।

सरकारी गेट पर खुद का पेंट
मामले में खास यह भी है कि पूर्व में एडीए ने यहां बाउंड्रीवाल बनाते हुए लोहे का गेट लगाया था। चौपाटी निर्माण के चलते लोहे की जालियां व दीवार तोड़ दी गई लेकिन एक गेट व कुछ बाउंड्रीवाल छोड़ दी गई। बाद में इस गेट व बाउंड्रीवाल पर खातेदार ने खुद पेंट कर अपना कब्जा जता दिया।

एईएन जेएईएन पर भी होगी कार्रवाई
निगम ने आयुक्त ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले निगम के एईएन व जेईएन के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयुक्त का कहना है कि जब टीन की चद्दरें लगाकर बाउंड्री बनाई जा रही थी अभियंताओं को इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी।

Published on: