अजमेर

स्मार्ट सिटी अजमेर का नगर निगम हुआ स्मार्ट जारी किए ऑनलाइन नक्शे

आयुक्त ने तीन आवेदकों को नक्शों की प्रति सौंपी
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2019, 1:44 PM IST
municipal corporation of ajmer issued online map to citizen of ajmer
स्मार्ट सिटी अजमेर का नगर निगम हुआ स्मार्ट जारी किए ऑनलाइन नक्शे

राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम ने ऑन लाइन नक्शे (online map) जारी करने की प्रक्रिया लागू कर दी है। निगम की ओर से सुनील कुमार शर्मा, ओजेफा अली तथा अब्दुल हुसैन को निगम से जारी किए गए ऑनलाइन नक्शों की प्रतियां सौंपी।
आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने बताया कि अब सभी नक्शे ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इससे पारदर्शिता आएगी तथा यह पता चलेगा कि किसके पास मामला लम्बित, कितने समय से लम्बित है। आवेदक खुद अपनी फाइल मूवमेंट देख सकेगा। इसके लिए उसे लॉगिन पासवर्ड लेना होगा। निगम आयुक्त (विकास) गजेन्द्र सिंह रलावता के अनुसार निगम को अब तक 35 नक्शों के आवेदन ऑन (online) लाइन प्राप्त हुए हैं। इनमें 32 आवासीय (houseing) तथा 3 व्यावसायिक (commercial) हैं। इनका एक सप्ताह में निस्तारण किया जाएगा।
करना होगा ऑनलाइन आवेदन
आवदेक को स्मार्ट राज पोर्टल (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्ट राज एप डॉट अरबन डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट) इन पर ऑनलाइन आवदेन करना होगा। नक्शे के लिए निगम से अधिकृत नक्शा नवीसों से ड्राइंग अप्रूव कर दस्तावेजों के साथ निगम की साइट पर ऑनलाइन अपलोड (online upload) करना होगा। इसके बाद आवेदन फीस (fees) जमा करवानी होगी। इसके बाद इसे निगम कर्मचारी वैरीफाई करेगा। आवदेन में कमी होने पर रिवर्ट (revert) या रिजेक्ट (reject) किया जाएगा। आर्किटेक्ट को वापस भेजा जाएगा। जिससे निगम के पास पेंडेसी नहीं रहेगी। इसके लिए नक्शा नवीसों को भी टे्रनिंग दी गई है। निगम में नक्शों को पास करने को लेकर लम्बे समय से मामला सुर्खियों में चल रहा है अब ऑन लाइन (online) व्यवस्था लागू होने से विवादों में कमली आएगी।

यह कार्य भी ऑनलाइन

डीएलबी की स्मार्ट राजपरियोजना के तहत नगर निगम अजमेर में फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, ई-ऑक्शन, बिल्डिंग परमिशन,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन स्मार्टराज पोर्टल से संचालित किए जा रहे हैं जिनका निगम शुल्क ऑनलाइन (online) कैश कलेक्शन द्वारा लिया जा रहा है एंव इस परियोजना के अन्तर्गत राजस्थान सम्पर्क सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लीगल केस मैनेजमेंट की फाइलों (file) का भी निस्तारण किया जा रहा है।

Published on: