जारी किए अधिकारियों के नंबरअवैध रूप से वसूली मामला, होगी कार्रवाई
अजमेर. नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से वसूली एवं धमकी देने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं पर नगर निगम द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम की उपायुक्त सीता वर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी व्यक्ति या संस्था के द्वारा अवैध रूप से वसूली व धमकी देने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी के द्वारा धमकी देकर अवैध वसूली करने की सूचना नगर निगम आयुक्त के मोबाईल नम्बर 9414616333 अथवा नगर निगम उपायुक्त के मोबाईल नम्बर 9460014525 एवं 7737662303 पर दी जा सकती है।
यह है मामला: उल्लेखनीय है कि बुधवार को क्रिश्चियन गंज थाने में स्टीफन स्कूल चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान वाले संजय साहू ने भरत ओझा नाम के व्यक्ति पर निगम के नाम पर अवैध रूप से वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। हालांकि भरत ओझा का कहना है कि व्यापारी ने अपनी दुकान की हद से काफी आगे बढ़ते हुए सड़क की ओर बड़ा काउन्टर लगा रखा है। इससे लोगों को असुविधा होती है। दबाव बनाने के लिए उसने ऐसी शिकायत दी है। उधर नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा के अनुसार ऐसा जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। उसका निगम से कोई तालुक नहीं है। दुकानदार और उक्त व्यक्ति का क्या मामला है उन्हें नहीं पता।