अजमेर

इस ऐतिहासिक तालाब में पानी लाने के लिए नर्सिंग स्टूटेन्स ने ऊठाई तगारियां

अमृतम् जलम् अभियान, चौरसियावास तालाब में छलकी श्रम की बूंदें
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2019, 11:07 AM IST
narsing students done work for water
इस ऐतिहासिक तालाब में पानी लाने के लिए नर्सिंग स्टूटेन्स ने ऊठाई तगारियां

अजमेर. गेंती, फावड़े लेकर कोई तालाब की मिट्टी को खोदने में जुटा तो कोई मिट्टी को ट्रेक्टर ट्रोलियों में भरकर पाल तक खाली करवाने में जुटा रहा, तालाब की पाल के पास गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ करने में जुटे युवा, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों का कारवां भी जुटता गया। राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियं ने भी भागीदारी निभाई।

अजमेर के चौरसियावास तालाब में श्रमदान को लेकर आमजन में भी उत्साह रहा। अजमेर उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने मिट्टी खोदकर शुभारंभ किया। सुबह से ही श्रमदान के प्रति उत्साह रहा। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय (जनाना अस्पताल के पास) के नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने प्रधानाचार्य निमेश दवे के नेतृत्व में श्रमदान किया। वहीं पार्षद वीरेन्द्र वालिया, नीरज जैन, अनीष मोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश मेहरा, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्रतिनिधि......., समाजसेवी, राजेन्द्र गांधी, आभा गांधी, एक्सईएन राजेन्द्र कुड़ी, एसई अनूप टण्डन, जेईएन रघुनंदन सिंह चौहान सहित अन्य लोगों ने भी श्रमदान किया।

निगम व एडीए का भी जुटे

राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण भी चौरसियावास तालाब के संरक्षण में जुटा है। निगम व एडीए की ओर से जेसीबी, ट्रेक्टर ट्रॉलियों, डम्पर के माध्यम से तालाब की मिट्टी को पाल पर डाला गया। कंटीली झाडिय़ों एवं बबूल को भी साफ किया गया।

जल संरक्षण आवश्यक, पत्रिका का अभियान सराहनीय-देवनानी

राजस्थान पत्रिका का अमृतम् जलम् अभिायन बहुत अच्छा अभियान है, पत्रिका आम लोगों को ना केवल जागरूक कर रहा है बल्कि तालाब में श्रमदान करवाकर पेयजल स्त्रोतों को बचाने का काम कर रहा है। अजमेर में पानी की समस्या के समाधान के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

वासुदेव देवनानी, विधायक, अजमेर उत्तर

जल है तो आज है- गहलोत

जल एवं पानी के परंपरात स्त्रोतों को संरक्षण बहुत जरूरी है। जल है तो आज है का संदेश देने की आवश्यकता है। राजस्थान पत्रिका की ओर से चौरसियावास तालाब संरक्षण का बीड़ा उठाया है, यह बहुत सराहनीय कदम है। निगम भी तालाब संरक्षण के लिए हर संभव मदद करेगा।

धर्मेन्द्र गहलोत, महापौर, नगर निगम

Published on: