अजमेर

लाल्या-काल्या का मेला : भगवान बरसाएंगे भक्तों पर सोटे का प्रसाद

नृसिंह जयंती : लाल्या-काल्या का मेला आज

less than 1 minute read
May 17, 2019
Narsingh Jayanti: Laalya-Kalyya Mela today
लाल्या-काल्या का मेला : भगवान बरसाएंगे भक्तों पर सोटे का प्रसाद

अजमेर. नृसिंह जयंती पर शुक्रवार को नया बाजार में पारम्परिक लाल्या-काल्या का मेला भरेगा। इस दौरान लाल्या और काल्या की सवारी निकालकर भक्तों पर सोटे बरसाएंगे। नृसिंह जयंती पर शहर में प्रतिवर्ष लाल्या-काल्या का मेला भरता है। इस बार शुक्रवार को नृसिंह जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान कथा के बाद महाआरती होगी। नृसिंह जयंती पर भगवान का महोत्सव होगा। काल्या के रूप में हिरण्याक्ष और लाल्या के रूप में वराह भगवान भक्तों पर सोटे का प्रसाद बरसाएंगे। इस दौरान नकटी भी साथ चलेगी।


फूल बंगला और भजन संध्या

होलीदड़ा नया बाजार स्थित श्री नृसिंह मंदिर में महंत श्यामसुन्दर के सानिध्य में नृसिंह चतुर्दशी महोत्सव उत्साह से मनाया जाएगा। सुबह नृसिंह भगवान का अभिषेक, शृंगार दर्शन, दोपहर में उत्सव आरती होगी। शाम को फूल बंगला दर्शन एवं रात्रि 8.30 बजे एक शाम लक्ष्मी नृसिंह भगवान के नाम भजन संध्या होगी। इसमें अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल के सदस्य भजन पेश करेंगे।

Published on:
17 May 2019 01:07 pm