अजमेर

राजस्थान में यहां सामने आया चौंकाने वाला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

Nasirabad Nagar Palika Election Result 2019: राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में अजमेर की नसीराबाद नगर पालिका में एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला।

less than 1 minute read
Nov 19, 2019

अजमेर। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में अजमेर की नसीराबाद नगरपालिका में एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला। मतगणना के बाद यहां भाजपा के 10 पार्षद, कांग्रस आठ और दो निर्दलीय निर्वाचित हुए।

वार्ड छह में कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह को एक भी मत नहीं मिला। यहां कुल 16 मत डाले गए जो सभी भाजपा प्रत्याशी महेंद्र डाबी के पक्ष में गए। नसीराबाद नगरपालिका राज्य में सबसे कम मतदाता हैं। यहां कुल 20 वार्ड हैं जिनमें 1044 मतदाता हैं। इनमें 956 मतदाताओं ने मतदान किया।

इधर, पुष्कर नगरपालिका पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। यहां भाजपा के 14 पार्षद, कांग्रेस के नौ और दो पार्षद निर्वाचित घोषित किए गए। यहां भाजपा का बोर्ड बनना तय है। वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक वार्ड चार से चुनाव जीत गए हैं। पुष्कर नगरपालिका के लिए पच्चीस वार्डों पर 73 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया। यहां 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मतदान के तुरंत बाद भाजपा कांग्रेस ने अपने अपने संभावित पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी थी। अब 26 नवंबर को नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है जिसमें एकबार फिर कमल पाठक की दावेदारी मजबूत दिखाई दे रही है। हालांकि ओमप्रकाश पाराशर भी अपना दावा पेश कर सकते हैं। राजस्थान के 49 निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को सामने आएंगे। स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। 24 जिलों में 49 निकायों के 2,105 वार्डों में चुनाव लड़े, इनमें 7,942 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा।

नसीराबाद नगर पालिका
अध्यक्ष पद (सामान्य महिला)
कुल वार्ड : 20
कांग्रेस : 08
भाजपा : 10
निर्दलीय : 02
(निर्दलीय पर टिकी नजरें
एक निर्दलीय ने कांग्रेस को दिया समर्थन)

Updated on:
19 Nov 2019 12:39 pm
Published on:
19 Nov 2019 12:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर