अजमेर

प्रदेश की निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को गुर सिखाएंगे राष्ट्रीय महामंत्री

अजमेर में जुटेंगे भाजपा से निर्वाचित महापौर, उप महापौर, सभापति, उप सभापति, अध्यक्ष व सहकारिता विभाग के अध्यक्ष

less than 1 minute read
Jul 18, 2021
प्रदेश की निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को गुर सिखाएंगे राष्ट्रीय महामंत्री

अजमेर. भाजपा से निर्वाचित प्रदेश भर की निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सहकारिता विभाग के अध्यक्ष 20 जुलाई को अजमेर में जुटेंगे। नगर निकायों के संचालन के साथ पार्टी के कार्यों को गति देने एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि उन्हें गुर सिखाएंगे।

अजमेर में भारतीय जनता पार्टी शहर कार्यकारिणी को इस आयोजन का जिम्मा सौंपा गया है। राजस्थान में नगर निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, उपसभापति एवं नगर निगम के भाजपा के निर्वाचित महापौर एवं उप महापौर को विशेष तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि संगठन की मजबूती व बेहतर तरीके से कार्य करने, ईमानदारी व भ्रष्टाचार मुक्त शासन का प्रशिक्षण देंगे।

इसलिए भी माना जा रहा अहम् कार्यक्रम

राज्य में भाजपा के निर्वाचित निकाय बोर्ड के माध्यम से आमजन तक केन्द्र सरकार की योजनाओं का पहुंचाना है। वहीं राज्य में कांग्रेस सरकार की भाजपा बोर्ड पर जमीं नजरों के मध्य संगठन के रूप में मजबूत करना भी मकसद है। भाजपा में इस बार निकायों के साथ सहकारिता के क्षेत्र में निर्वाचित अध्यक्षों को भी विशेष प्रशिक्षण से जोडऩा है।

यह स्थान चिह्नित

जयपुर रोड स्थित होटल पैराडिजो में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश में आवागमन सुविधाओं के लिए अजमेर मध्य में है।

Published on:
18 Jul 2021 02:12 am
Also Read
View All