दुनिया के सबसे पुराने पहाड़ पर बेटियों का कदमताल

पौराणिक काल के नाग पहाड़ पर एनसीसी कैडेट्स ने रविवार को ट्रेकिंग की। कैडेट्स के कदमताल और जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा।

less than 1 minute read
Nov 21, 2016
ncc cadet

पौराणिक काल के नाग पहाड़ पर एनसीसी कैडेट्स ने रविवार को ट्रेकिंग की। कैडेट्स के कदमताल और जयकारों से समूचा इलाका गूंज उठा। प्रथम बैच ट्रेकिंग की एनसीसी उदयपुर समूह मुख्यालय के ग्रुप कमांडर कर्नल हरीश चंडोक ने शुरुआत की।

नाग पहाड़ पर पहुंचते ही कैडेट्स ने भारत माता के जयकारों से क्षेत्र को गुंजा दिया। दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर कैडेट्स ने सधे कदमों से ट्रेकिंग की। ज्यों ही वे सैकड़ों फीट ऊंची नाग पहाड़ की चोटी पर पहुंची उनकी खुशियां बढ़ गई। कैडेट्स ने मोबाइल और कैमरे से फोटोग्राफी की।

साथ ही नाग पहाड़ में सेल्फी भी ली। ग्रुप कमांडर कर्नल हरीश चंडोक ने कहा कि हौसलों से मंजिल पाई जा सकती है। महिलाएं और छात्राएं किसी से कम नहीं हैं। शाम को अन्तर निदेशालय संास्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने समूह गान, समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

जिला प्रमुख दिखाएंगी हरी झंडीजन सम्पर्क अधिकारी कप्तान अशोक तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह 9.30 बजे नाग पहाड़ पर जिला प्रमुख वंदना नोगिया द्वितीय बैच को हरी झंडी दिखाएंगी। इसमें विभिन्न राज्यों की 250 कैडेट्स शामिल होंगी

Published on:
21 Nov 2016 10:51 am
Also Read
View All