आज वेबसाइट पर आ जाएगी नीट की ANSER KEY

बोर्ड जुटा परिणाम तैयार में
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2016, 7:28 AM IST
neet
neet

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नीट 1 और 2 की उत्तरकुंजी रविवार को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। विद्यार्थी इससे अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकेंगे।

बीते 1 मई को नीट-1 और 24 जुलाई को नीट-2 परीक्षा हुई है। विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई ने वेबसाइट पर ओएमआरट डाली हैं। अब रविवार को बोर्ड उत्तरकुंजी अपलोड करेगा। इससे विद्यार्थी अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकेंगे।

बोर्ड जुटा परिणाम तैयार में

सीबीएसई नीट का परिणाम तैयार करने में जुट गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप बोर्ड को 17 अगस्त को परिणाम जारी करना है। लिहाजा बोर्ड चाक-चौबंद है। मालूम हो कि नीट-1 और नीट-2 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को वरीयतानुसार देश के विभिन्न मेडिकल और डेंटल संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।

Published on: