29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन में जिन 33 अधिकारियों का चलता था सिक्का, अब उन्हें शी जिनपिंग ने निकाला, पूर्व सैन्य प्रमुख समेत कई अफसरों पर एक्शन

चीन में शी जिनपिंग की पार्टी ने 33 अधिकारियों को बाहर किया है। पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई, सैन्य अधिकारी झांग यूशिया समेत कई बड़े नामों पर कार्रवाई हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 29 Oct 2026, 4:22 PM IST

China Army

शी जिनपिंग। (फोटो- IANS)

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पहले जिन 33 अधिकारियों का पूरे चीन में सिक्का चलता था, अब उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई और चीन के पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी झांग यूशिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन नेताओं को पार्टी से निकालने का फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब चीन में सेना और सरकारी व्यवस्था के भीतर अनुशासन को लेकर सख्ती देखने को मिल रही है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को पार्टी की पांचवीं पूर्ण बैठक से जुड़ा बयान जारी किया। इसी बयान में 33 अधिकारियों को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी दी गई। सूची में सेना, कूटनीति, उद्योग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

सेना से लेकर सरकार तक के बड़े नाम शामिल

पार्टी से निकाले गए अधिकारियों की सूची में झांग यूशिया का नाम खास तौर पर चर्चा में है। वह चीन के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व का हिस्सा रह चुके हैं। उनके अलावा पूर्व सैन्य अधिकारी लियू झेनली को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

हालांकि, शिन्हुआ की ओर से जारी बयान में इन सभी अधिकारियों को पार्टी से निकालने के फैसले की जानकारी दी गई है, लेकिन दिए गए विवरण में हर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अलग-अलग वजह नहीं बताई गई है।

पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य मा शिंगरुई भी बाहर

मा शिंगरुई चीन की राजनीति में एक अहम नाम रहे हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य रह चुके हैं। पोलित ब्यूरो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व समूहों में से एक है, जहां देश से जुड़े बड़े राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं।

ऐसे वरिष्ठ नेता को पार्टी से बाहर करना चीन की राजनीतिक व्यवस्था में इस कार्रवाई के महत्व को दिखाता है। इसके अलावा पूर्व वरिष्ठ राजनयिक लियू जियानचाओ का नाम भी निष्कासित अधिकारियों की सूची में शामिल है। वह चीन के विदेश संबंधों और कूटनीतिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

उद्योग और शेयर बाजार से जुड़े अधिकारी भी निशाने पर

इसके अलावा, चीन के पूर्व उद्योग मंत्री जिन झुआंगलोंग और देश के प्रतिभूति नियामक के पूर्व प्रमुख यी हुइमान को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। यी हुइमान चीन के शेयर बाजार और प्रतिभूति क्षेत्र की निगरानी करने वाली संस्था के प्रमुख रह चुके हैं।

बता दें कि चीन में सरकारी संस्थाओं और वित्तीय क्षेत्र की निगरानी करने वाले अधिकारियों की भूमिका अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में इन पदों पर रह चुके लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।

वित्तीय नियामक के पूर्व प्रमुख पर भी कार्रवाई

चीन के वित्तीय नियामक के पूर्व प्रमुख ली युंजे के खिलाफ भी कदम उठाया गया है। हालांकि, उन्हें बाकी 33 अधिकारियों की तरह पार्टी से निकाले जाने के बजाय पार्टी के भीतर उनके पद से हटा दिया गया है।