मंदिर का हिस्सा भी ढहा,मोटर साइकिल दबीबाल-बाल बचे लोग,फैली दहशत
अजमेर.चूड़ी बाजार में रविवार को सेन्ट्रल गल्र्स स्कूल के सामने मकान construction निर्माण के लिए खोदे गए basement बेसमेंट के कारण पड़ोसी का मकान ढह collapsed गया। इसके पीेछे बने एक मंदिर का भी एक हिस्सा भी ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ, मकान खाली था। ढहे मकान का मलवा खोदे गए बेसमेंट में भर गया था तथा पास की एक गली भी मलवा गिरने से बंद हो गई। मलवे में एक मोटर साइकिल भी दब गई। सूचना पर पहुंची कोतवाल थाना पलिस ने मौका मुआयना कर गली से मलवा हटवाया। इसके बाद Nagar Nigam नगर निगम की कनिष्ट अभियंता पिंकी सिंघाडि़या व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगवाकर मलवा हटाया गया तथा बेसमेंट भरवाया गया।निगम अधिकारियों ने बताया कि निर्माण छाया देवी की ओर से करवाया जा रहा था। जबकि जो भवन ढहा है वह वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति बताई गई है।
नियमों के विपरीत खोदा जा रहा था बेसमेंट
मकान गिरने की सूचना पर पहुचें निगम अधिकारियों ने मामले की पड़ताल की सामने छाया देवी ने निगम से निगम जी प्लस वन का नक्शा पास करवाया था लेकिन नियमों के विपरीत बेसमेंट खोदकर निर्माण किया जा रहा था। बेसमेंट की खुदाई नजर नहीं आए इसके लिए तिरपाल लगाकर आड़ किया गया था। निगम बेसमेंट खोदने पर निर्माणकर्ता पर जुर्माना लगाएगा।
लोगों में फैली दहशत
मकान गिरने से आसपास धूल का गुबार व मलवा फैल गया। लोगों में घबराहट फैल गई। बाद में लोग एकत्रित हुए तथा विरोध जताया। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले ही लेकिन इस पास की गली से लोगों की आवाजाही थी। मकान गिरने से कुछ क्षण पहले ही दो महिलाएं व एक बच्चा गली से गुजरे थे। मलवे में कोई दबा तो नही इसकी जांच के लिए आसपास के लोगों ने गली से मलवा हटाना शुरु कर दिया। लेकिन गनीमत रही कि यह केवल आशंका ही साबित हुई।