अजमेर

अजमेर में यहां ‘ बारूद’ के ढेर से कम नहीं…

आग लगने पर बचाव कार्य मुश्किल : तंग गलियों में बने हैं बहुमंजिला भवन और होटल
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2019, 12:27 AM IST
अजमेर में यहां ' बारूद' के ढेर से कम नहीं...
अजमेर में यहां ' बारूद' के ढेर से कम नहीं...

अजमेर. दरगाह बाजार क्षेत्र में बनी ऊंची-ऊंची इमारतें हादसे को न्यौता दे रही है। तंग गलियों में बहुमंजिला आवासीय और व्यावसायिक भवन बन तो गए, लेकिन वहां पर कभी हादसा होने पर बचाव कार्य तक मुश्किल हो जाएगा। दमकल और पुलिस के वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

दरगाह के आस-पास तंग गलियों में कई बहुमंजिला मकान और होटलें बने हुए हैं। इनमें हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं। तंग गलियों की स्थिति यह है कि यहां पर महज 2 से 5 फीट तक चौड़ी गलियां हैं। उन गलियों में अवैध रूप से बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो गया है। ऐसे में बहुमंजिला भवनों में आग लगने की स्थिति में घटना स्थल तक फायर ब्रिगेड की गाडियां तक नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में आग बुझाना और रेस्क्यू करना चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन को भी सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि दरगाह क्षेत्र की अंधिकांश तंग गलियां है। वहां पर आग लगने अथवा हादसा होने होने पर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल जाते हैं।गैस सिलेंडर की खुलेआम बिक्री, तारों का जंजालदरगाह बाजार क्षेत्र में अभी भी खुलेआम छोटे गैस सिलेंडर बिक रहे है। इन सिलेण्डरों में बड़े सिलेंडरों से गैस भरी जाती है। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। तंग गलियों में यह खुलेआम बिकते हैं। इसी प्रकार जगह-जगह बिजली के तारों का जंजाल देखा जा सकता है, जिनमें शॉर्ट सर्किट से कई बार आग लग चुकी है। गत दिनों भी दुकान के बाहर बिजली के तारों में आग लग गई थी, जिसे क्षेत्रवासियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया था।

Published on: