अजमेर

#corona: फल-सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की उडी धज्जियां ,मुंह पर मास्क भी नहीं – video

फल- सब्जी मंडी पर नहीं समय की पाबंदी  सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं ध्यान
less than 1 minute read
• •
May 06, 2020
#corona: फल-सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की उडी धज्जियां ,मुंह पर भी नहीं मास्क
#corona: फल-सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की उडी धज्जियां ,मुंह पर भी नहीं मास्क


अजमेर . लॉक डाउन के तृतीय चरण में सांय 7.00 से सुबह 7. 00 तक आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध से फल एवं सब्जी की सुचारू आपूर्ति के लिए फल सब्जी मंडियों को इस आदेश से मुक्त कर दिया गया है । जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जिले में 4 मई से धारा 144 के तहत शाम 7.00 बजे से सुबह 7. 00 बजे तक गैर आवश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है ।

आदेश में वर्णित समयावधि में फल एवं सब्जी मंडियों को मुक्त रखा गया है जिससे जिले में मंडियों का संचालन सुचारु रहते हुए आपूर्ति बनी रहे । अजमेर ब्यावर रोड स्थित सब्जी मंडी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं । कई लोगों ने ,मुंह पर मास्क भी नहीं लगा रखा है।

Published on:
06 May 2020 12:42 pm