अजमेर

अगर आपका भी नहीं बना अब तक आधार कार्ड तो परेशान होने की नहीं है जरूरत अब आप के पास के बैंक में भी हो जाएगा आपका काम

जिले के 27 बैंकों तथा 27 डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी।

less than 1 minute read
Jun 29, 2018
Now banks and post offices also provide aadhar card
अगर आपका भी नहीं बना अब तक आधार कार्ड तो परेशान होने की नहीं है जरूरत अब आप के पास के बैंक में भी हो जाएगा आपका काम

अजमेर. जिले के 27 बैंकों तथा 27 डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक भगवती प्रसाद ने बताया कि अजमेर हैड पोस्ट ऑफिस, गंज, गवर्नमेंट कॉलेज रोड़, जौंसगंज, एमजे के हैड पोस्ट ऑफिस, केसरगंज, मेयो कॉलेज, नगरा, पुष्कर, शिक्षा बोर्ड, रीजनल कॉलेज, किशनगढ़ शहर, आदर्श नगर, अलवर गेट, भजनगंज, दरगाह शरीफ , गगवाना, एचएमटी, माखुमपुरा औद्योगिक क्षेत्र, लोको वर्कशॉप, नया बाजार, रामगंज, सराधना, शास्त्री नगर, अरांई, रूपनगर एवं श्रीनगर के डाकघरों में आधार कार्ड बनवाए जा सकते हैं।

इसी प्रकार आंध्रा बैंक नगीना बाग, इलाहाबाद बैंक कचहरी रोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा पृथ्वीराज मार्ग, आदर्श नगर, किशनगढ़ मुख्य शाखा, स्माल स्केल शाखा ब्यावर, केकड़ी, आईडीबीआई अजमेर, ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स स्टेशन रोड़, पंजाब नेशनल बैंक कचहरी रोड़, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा ब्यावर, केकड़ी, नसीराबाद, वैशाली नगर, केसर गंज, किशनगढ़ मुख्य शाखा, सिंडीकेट बैंक नया बाजार, यूको बैंक, युनाइटेड बैंक शास्त्री नगर, विजया बैंक मुख्य शाखा अजमेर, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आदर्श नगर, ब्यावर, बिजयनगर, केकड़ी, एचडीएफसी बैंक आदर्श नगर तथा आईसीआईसीआई बैंक में भी आधार कार्ड बनवाए जा सकेंगे।

Updated on:
28 Jun 2018 08:56 pm
Published on:
29 Jun 2018 11:00 am