अजमेर

NTA: अब नेट-जेआरएफ के फार्म भरें 15 जून तक

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट भी किया है।
less than 1 minute read
Jun 01, 2020
NTA online form
NTA online form

अजमेर.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट-जेआरएफ सहित सीएसआईआर-नेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पूर्व में नेट-जेआरएफ क आवेदन तिथि सीएसआईआर, इंडियन कौंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रवेस परीक्षा-2020 की फार्म भरने की तिथि 31 मई थी। अभ्यर्थियों के आग्रह पर ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाई गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट भी किया है।

भरें निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स और फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के फार्म

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग के तहत निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 1 से 15 जून तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।

सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग के तहत निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स के तीन पदों पर भर्ती होगी। तीनों पद सामान्य श्रेणी के हैं। पूर्व में ऑनलाइन फार्म 13 मार्च से 1 अप्रेल तक भरे जाने थे। इसी तरह आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती परीक्षा-2018 के तहत अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पूर्व में 26 मार्च से 9 अप्रेल तक आवेदन मांगे गए थे। लॉकडाउन के कारण अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर पाए थे। फिजियोथेरेपिस्ट के 28 पदों का भर्ती विज्ञापन 29 मार्च 2018 को जारी हुआ था।

Published on:
01 Jun 2020 07:22 am