6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

problem: अंडर पास में भरा पानी, लोग परेशान

पानी भरने और रास्ता रुकने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई।
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Jai Makhija

May 31, 2020

problem: अंडर पास में भरा पानी, लोग परेशान

problem: अंडर पास में भरा पानी, लोग परेशान

अजमेर. दौराई अंडर पास में बरसात का पानी भरने से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन को चेताया कि जल्द कोई समाधान नहीं हो तो आंदोलन किया जाएगा।

शनिवार को आई तेज बरसात से दौराई स्थित अंडरपास में पानी भर गया। यह गांव जाने का मुख्य रास्त भी बताया जाता है। सुबह कुछ लोग यहां से गुजरे तो घुटनों तक पानी भरा हुआ था। इससे कई लोगों के बाइक में पानी घुस गया। पानी भरने और रास्ता रुकने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। कई लोग अंडरपास के निकट पहुंचे। उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन को पानी की जल्द निकासी की मांग की। साथ ही चेताया कि पानी की निकासी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

नीट के फार्म में सुधार आज तक

अजमेर. विद्यार्थी नीट के फार्म में रही त्रुटियों में सुधार और परीक्षा केंद्र विकल्प रविवार तक भर सकेंगे। नीट के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि नीट के लिए फॉर्म में रही त्रुटियां सुधारने और परीक्षा केंद्र का विकल्प भरने की अवधि पहले 3 मई तक थी। विद्यार्थियों और अभिभावकों के आग्रह पर इसे 31 मई तक बढ़ाया गया है।

इसी तरह नेट-जेआरएफ, सीआईएसआर-नेट, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन भी रविवार तक किए जा सकेंगे। मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते जेईई मेन परीक्षा 18 से 23 जुलाई और नीट 26 जुलाई को होगी। सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता और विद्यार्थियों के हित में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों को पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प दिया है।