अजमेर

सार्वजनिक स्थानों पर लिखे जाएंगे कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी कर्मचारियों के नम्बर

आमजन को दी जाएगी योजनाओं की जानकारीअजमेर डिस्कॉम
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2019, 8:48 PM IST
सार्वजनिक स्थानों पर लिखे जाएंगे कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी कर्मचारियों के नम्बर
ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर.आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा योजनाओं की जानकारी देने के लिए अब अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom की ओर से योजनाओं का विवरण तथा कनिष्ठ अभियंता junior engineers व फीडर इंचार्ज technical staff के नम्बर Numbers सार्वजनिक स्थानों public places पर लिखवाए जाएंगे। निगम के संभागीय मुख्य अभियंता एन.एस.निर्वाण ने इस सम्बन्ध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए। निर्वाण के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों तथा आमजन से संवाद के दौरान सामने आया कि सम्पर्क नम्बर नहीं होने के कारण उनकी शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो पाता। इससे उपभोक्ता जनप्रतिनिधि व निगम के उच्चाधिकारियों को पास जाता है। आदेशों के अनुसार सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले गावों/ कस्बों राजीव गांधी जन सेवा केन्द्रों,चौपाल,३३/११ केवी जीएसएस पर फीडर इंचार्ज और कनिष्ठ अभियंता के मोबाइल नम्बर तथा निगम के टोल फ्री नम्बर १८००१८०६५६५ अंकित किए जाएं जिससे आमजन आसानी से सम्पर्क कर समस्या समाधान करवा सके। निर्देशों की अनुपालना करने की जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिशाषी अभियंताओं की होगी। सभी अधिशाषी अभियंताओं को आगामी १५ दिन में इस सम्बन्ध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

मिलेगी योजनाओं की जानकारी

केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विद्युत कनेक्शन लेने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें दीनदयाल, विद्युतीकरण योजना, बूंद-बूंद कृषि योजना एवं कृषि श्रेणी में अन्य विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी आमजन को नहीं है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जोकि ज्यादा से ज्यादा विद्युत कनेक्शन देना और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करना,पूरा नहीं हो पा रहा है। सहायक अभियंताओं को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने कार्यक्षेत्र के अन्तगर्त आने वाले कार्यालयों,सब स्टेशन,राजीव गांधी जन सेवा केन्द्रों पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जैसे-ग्राम पंचायत,एंव पंचायत समितियों की बैठकों में इन योजनाओं के बारे में जानकरी देना,कार्यालयों के सूचना पट्टों पर जानकारी देना आदि।

Updated on:
30 Dec 2019, 8:48 PM IST
Published on: